विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chanakya Niti: पति-पत्नी के बीच उम्र का ज्यादा अंतर ला सकता है रिश्ते में दरार, जानें क्या कहती है चाणक्‍य नीति ?

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Mon, 06 Nov 2023 01:09 PM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2023 07:25 PM (IST)

Chanakya Niti चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। इस बंधन को बनाए रखने के लिए ...और पढ़ें

Chanakya Niti: पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होना चाहिए
Chanakya Niti: पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होना चाहिए

HighLights

  1. पति-पत्नी का रिश्ता शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  2. पुरुषों और महिलाओं के बीच उम्र का ज्यादा अंतर अच्छा नहीं माना गया है।
  3. चाणक्‍य ने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बताया है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Chanakya Niti: चाणक्‍य नीति में आम जिंदगी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है, जिसमें दांपत्य जीवन की बातें भी शामिल हैं। चाणक्‍य ने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कुछ सलाह भी दी है, जिसके बारे में आज हम साझा करेंगे। तो चलिए जानते हैं नैतिक सिद्धांतों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर वैवाहिक जीवन पर क्या प्रभाव डालता है?

पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होना चाहिए

पति-पत्नी का रिश्ता शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर दोनों के बीच उम्र का ज्यादा फासला हो, तो जीवन में ऐसी समस्याएं आती हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता। चाणक्य के अनुसार, बूढ़े आदमी को जवान लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए। ऐसी शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाती है।

दाम्पत्य जीवन अधिक समय तक नहीं टिकेगा

चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं के बीच उम्र का ज्यादा अंतर अच्छा नहीं माना गया है। उम्र का अधिक अंतर होने से जीवन कष्टमय बीतता है। साथ ही दाम्पत्य जीवन अधिक समय तक नहीं चल पाता है। इसलिए पति-पत्नी के बीच उम्र का ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।

पति-पत्नी के बीच उम्र का 3-5 साल तक का ही अंतर काफी है

पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। इस बंधन को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए। अगर पत्नी अपने पति की जरूरतें पूरी नहीं करेगी, तो जीवन में खुशियां नहीं रहेगी।

पति-पत्नी के बीच प्यार हमेशा बना रहना चाहिए। इसलिए दोनों के बीच उम्र का अंतर ज्यादा नहीं होना चाहिए। एक ही उम्र के लोगों की मानसिकता एक जैसी होती है, जिससे दोनों एक दूसरे की बात को समझ पाते हैं।

यह भी पढ़ें : Hanuman Chalisa Benefits: बड़े-बड़े संकटों से उभारती है हनुमान चालीसा, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'