Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Plants: इन पौधों को घर में लगाएं, बनी रहेगी सुख-समृद्धि, आएगी सकारात्मक ऊर्जा

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 13 May 2023 05:16 PM (IST)

    मानव का अस्तित्व प्रकृति से जुड़ा है। सनातन मान्यताओं में प्रकृति को बहुत महत्व दिया गया है। ऐसे अनेक पेड़-पौधे है जो हमारे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेते हैं। जिससे घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है।

    Hero Image
    Vastu Tips for plants इन पौधों से आती है सकारात्मक ऊर्जा।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Plants: प्रकृति ने हमें ऐसे कई पेड़-पौधे दिए हैं जो गुणों से भरपूर हैं। साथ ही हिंदू धर्म में भी प्रकृति एक अपना महत्व है। शास्त्रों के अनुसार कई पेड़-पौधों को शुभ माना गया है जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चमत्कारी पौधों के बारे में जिन्हें लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसी लाती है सकारात्मक ऊर्जा

    तुलसी के पौधे में कई सारे औषधीय गुण तो हैं ही। साथ ही सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा हवा से जहरीले केमिकल्स को अवशोषित करता है। जिससे घर की हवा शुद्ध रहती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

    मनी प्लांट लगाने से प्राप्त होगी धन-दौलत

    माना जाता है जिस घर में लगा मनी प्लांट फल-फूल रहा होता है वहां धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती, जैसा कि इस पौधे के नाम से ही पता लगता है। यह भी माना जाता है कि यह पौधा घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर भगाता है। भारतीय परिवारों में मनी प्लांट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पौधा है।

    एलोवेरा के हैं कई गुण

    एलोवेरा का प्रयोग एक जड़ी-बूटी के तौर पर होता है। इसका प्रयोग करने से शारीरिक लाभ तो होते ही हैं साथ ही इसकी सबसे खास बात यह भी है कि यह वातावरण की सभी नकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है। यह आपके आसपास की हवा को शुद्ध करता है, जिससे आपको बेहतर महसूस होता है।

    रजनीगंधा का पौधा है शुभ

    घर में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। साथ ही इसके औषधीय गुण भी अनेक हैं। रजनीगंधा की तीन किस्म होती है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे सुगंधित इत्र और तेल भी बनाए जाते हैं।

    अश्वगंधा से पाएं सुख-समृद्धि

    मान्यता के अनुसार अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। वास्तु नियम के अनुसार यह पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'