Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में आटे का दीपक जलाने से क्या होता है? जानें नियम
वैशाख माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं कि इस महीने में ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करनी चाहिए और दान-पुण्य से जुड़े रहना चाहिए। वैशाख माह (Vaishakh Month 2025) में आटे के दीपक जलाने का भी महत्व है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख माह हिंदू पंचांग का दूसरा महीना है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने का बहुत ज्यादा महत्व है। वैशाख माह में आटे के दीपक जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं, जब इस पावन महीने की शुरुआत हो गई है, तो आइए इस आर्टिकल में आटे का दीपक जलाने का महत्व जानते हैं।
आटे का दीपक जलाने का महत्व (Aate Ke Deepak Ka Mahatva)
- आटे का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- यह दीपक घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।
- आटे का दीपक जलाने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
- इस दीपक को जलाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
- आटे का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- आटे का दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।
यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: क्या है बजरंग बाण पाठ का सही तरीका? जानें इसके नियम और महत्व
आटे का दीपक जलाने के नियम (Aate Ke Deepak Jalane Ke Niyam)
- आटे का दीपक बनाने के लिए गेहूं के आटे का प्रयोग करें।
- दीपक में गाय के घी का प्रयोग करें।
- भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं।
- दीपक जलाते समय भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
- दीपक को तुलसी के पौधे के पास भी जलाया जा सकता है।
- शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
- दीपक जलाने के बाद भगवान विष्णु की आरती करें।
- दीपक में रूई की बत्ती का प्रयोग करें।
- दीपक को हमेशा साफ जगह पर जलाएं।
- दीपक जलाते समय तामसिक चीजों से दूर रहें।
दीपक जलाने के लाभ (Aate Ke Deepak Labh)
- घर में सुख-समृद्धि आती है।
- परिवार में शांति और सद्भाव बना रहता है।
- भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
- नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी को प्रिय हैं ये 3 राशियां, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।