विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी को प्रिय हैं ये 3 राशियां, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?

Published: Sat, 12 Apr 2025 01:46 PM (IST)

हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर साल धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन वीर हनुमान ...और पढ़ें

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी की प्रिय राशियां कौन सी हैं?
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी की प्रिय राशियां कौन सी हैं?

HighLights

  1. हनुमान जन्मोत्सव का दिन अपार भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।
  2. हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में बरकत आती है।
  3. हनुमान जी की पूजा से प्रभु श्री राम प्रसन्न होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव भगवान हनुमान के जन्म का उत्सव है। हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन (Hanuman Janmotsav 2025) भक्त भगवान हनुमान की पूजा करते हैं और कठिन व्रत रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां हनुमान जी को बहुत प्रिय हैं। इन राशियों के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है, तो आइए उनके नाम जानते हैं।

हनुमान जी की प्रिय राशियां (Hanuman Ji s Favorite Zodiac Signs)

मेष राशि - मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और मंगल ग्रह पर हनुमान जी का विशेष प्रभाव माना जाता है। इस राशि के जातक साहसी, पराक्रमी और निडर होते हैं। हनुमान जी को यही गुण पसंद हैं। मेष राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

सिंह राशि - सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य देव को हनुमान जी का गुरु माना जाता है। इस राशि के जातक तेजस्वी, प्रभावशाली और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। सिंह राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करने से मान-सम्मान और सफलता मिलती है।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं। इस राशि के जातक मेहनती, मजबूत इरादे वाले और न्यायप्रिय होते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करने से संकटों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ति होती है।

हनुमान जी की पूजा के लाभ

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के संकटों और बाधाओं को दूर किया जा सकता है।
  • हनुमान जी की पूजा करने से शत्रुओं का अंत होता है।
  • हनुमान जी की पूजा करने से रोग-दोष से मुक्ति मिल सकती है।
  • हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
  • हनुमान जी की पूजा करने से भय से मुक्ति मिल सकती है।
  • हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली से शनि दोष समाप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: क्या है बजरंग बाण पाठ का सही तरीका? जानें इसके नियम और महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।