Vaishakh Amavasya पर तुलसी से जुड़ी इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं सताएगी धन की चिंता
हर महीने में एक बार अमावस्या तिथि आती है जो धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपको इस दिन पर तुलसी से जुड़े किन नियमों का ध्यान रखाना चाहिए ताकि आपको शुभ परिणाम मिल सके। साथ ही जानते हैं कि आप इस दिन तुलसी से जुड़े कौन-से उपाय करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। अमावस्या के दिन तुलसी की पूजा करने से आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बार वैशाख माह की अमावस्या (Vaishakh Amavasya 2025) रविवार 27 अप्रैल को मनाई जा रही है। ऐसे में अगर आप इस तिथि पर तुलसी से जुड़े ये कार्य करते हैं, तो इससे आपको धन की देवी की कृपा प्राप्त हो सकती है।
जरूर करें ये उपाय
अमावस्या के दिन एक पीले रंग के धागे या कलावे में 108 गांठ लगाएं और इसे तुलसी के गमले में बांध दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक और उसके परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इससे धन की देवी प्रसन्न होकर आपकी सभी आर्थिक समस्याओं को दूर करती हैं। इसके साथ ही आप तुलसी पर लाल कलावा भी बांध सकते हैं, जिससे अच्छे परिणाम मिलते हैं।
रखें इन बातों का ध्यान
अमावस्या तिथि पर तुलसी में जल अर्पित करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इसी के साथ अमावस्या पर तुलसी के पत्ते तोड़ना भी अशुभ माना गया है। हालांकि आप इस तिथि पर तुलसी के पौधे की पूजा कर शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जला सकते हैं। इसके बाद तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
(Picture Credit: Freepik)
तुलसी जी के मंत्र
अमावस्या तिथि पर आपको तुलसी के मंत्रों का जप करने से भी काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप इन मंत्रों का जप तुलसी की पूजा के दौरान कर सकते हैं।
1. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
2. मां तुलसी पूजन मंत्र -
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
3. तुलसी माता का ध्यान मंत्र -
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
यह भी पढ़ें - Tulsi Puja: जल के अलावा तुलसी में अर्पित करें ये चीजें, घर आएगी खुशहाली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।