Tulsi Vivah Geet: 'आज दूल्हा बने शालिग्राम...' UP-बिहार में इन लोकगीतों के साथ रचाया जाता है तुलसी विवाह
तुलसी विवाह के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार में भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह को पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों के साथ मनाया जाता है।

तुलसी विवाह के प्रसिद्ध लोकगीत (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
तुलसी विवाह पर शालिग्राम और तुलसी का दिव्य विवाह।
यूपी-बिहार में उत्साह से गाए जाते हैं पारंपरिक लोकगीत।
लोकगीत भक्ति और लोकजीवन की मिठास दर्शाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2026) का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का दिव्य विवाह रचाया जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व आज यानी 21 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार के घर-आंगन में बड़ा ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन यूपी और बिहार में तुलसी विवाह के पर्व को पारंपरिक विवाह की तरह मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं लोकगीत (Tulsi Vivah Geet) गाती हैं।
इन लोकगीतों में भक्ति और लोकजीवन की मिठास देखने को मिलती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं तुलसी विवाह के दिन गाए जाने वाले लोकगीतों और उनके धार्मिक महत्व के बारे में।
यूपी-बिहार के पारंपरिक लोकगीत
"आज दूल्हा बने शालिग्राम, सखियों नाचो री।
सजी तुलसी मैया की बारात, सखियों नाचो री॥"
तुलसी विवाह के अवसर पर यूपी-बिहार में महिलाएं इस लोकगीत को बेहद उत्साह के साथ गाती हैं। इस लोकगीत का अर्थ है कि आज के शुभ अवसर पर भगवान शालिग्राम दूल्हा बनकर माता तुलसी से विवाह रचाने आए हैं। इस मंगल घड़ी में सभी सखियां नाचकर उत्सव मना रही हैं।

(Picture Credit: AI Generated)
"तुलसी मैया के अंगना में बाजत बा बधाइयां,
शालिग्राम संग रचलीं आजु सगाइयां।"
तुलसी विवाह के दिन यह लोकगीत सबसे अधिक गाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी विवाह के फेरों और कन्यादान के बाद घर की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए यह गीत गाया जाता है। इस लोकगीत के माध्यम से महिलाएं तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह की खुशी में चुनरी, सिंदूर और आरती से उत्सव मनाकर घर में खुशहाली की कामना करती हैं।
"तुलसा की आई है बारात मेरे आंगन में,
खुशियों की छाई है सौगात मेरे आंगन में।"
तुलसी विवाह का यह लोकगीत आंगन में भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के आगमन को दर्शाता है। इसका अर्थ है कि तुलसी माता के विवाह की बारात मेरे आंगन में आई है, जिसमें भगवान शालिग्राम दूल्हे के रूप में पधारे हैं।
"छोटी-सी तुलसी मैया, आंगन की शोभा रे,
तिनका ब्याह रचावे, मनवा में लोभा रे।"
इस पंक्ति का अर्थ है कि तुलसी और शालिग्राम के इस पावन विवाह को रचाने की इच्छा मन में एक गहरे भक्ति-भाव और पुण्य पाने के लोभ को जगाती है।
यह भी पढ़ें- आंगन में गन्ने का मंडप, लाल चुनरी और शालिग्राम संग गठबंधन... आज ऐसे मनाएं Tulsi Vivah का महापर्व
यह भी पढ़ें- तुलसी विवाह 2026: माता तुलसी और शालिग्राम के विवाह पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय शायरी और शुभकामनाएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।