Diwali 2024 Numerology: दीवाली से इन जातकों की बदलेगी फूटी किस्मत, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य
अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा ( Diwali 2024 Numerology) की मानें तो 30 अक्टूबर का दिन 03 मूलांक के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज ज्ञान के कारक देवगुरु बृहस्पति की कृपा कुछ जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से धन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही करियर और कारोबार में भी विशेष सफलता मिलेगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीपोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व के दूसरे दिन छोटी दीवाली और नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इसके अगले दिन दीवाली मनाई जाती है। छोटी दीवाली के शुभ अवसर पर यम देवता की पूजा की जाती है। इसके साथ बांके बिहारी कृष्ण कन्हैया की पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख दूर हो जाते हैं। अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा की मानें तो छोटी दीवाली से कई जातकों की किस्मत चमकने वाली है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: दीवाली की रात से 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
मूलांक 03
अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 03, 12 21 और 30 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 03 होता है। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु ग्रह बृहस्पति हैं। देवगुरु ग्रह बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए कर्क राशि को शुभ फल देते हैं।
एंजल सलाह
एंजल की सलाह है कि अपने गुरुओं से जुड़ें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। उनसे मार्ग दर्शन करें। छोटी दीवाली पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा साधकों पर बरसेगी। दिल की सुनें और सही राह का चयन करें। आज रूप चौदस भी है। घर की सजावट की तरह अपनी अंतरात्मा को भी सजाएं। अपनी क्रिएटिविटी का सही इस्तेमाल करें। ईमानदार बनें और लोगों की मदद करें। धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें। गलतियों से सीखने कोशिश करें। डे प्लान तैयार करें। घर के बड़े-वृद्ध के साथ खूबसूरत समय बिताएं। प्रसन्न रहें और लोगों को प्रसन्न रखने की कोशिश करें। समय अच्छा करने के लिए है। खुद की सराहना करें। अनावश्यक बातचीत में समय बर्बाद न करें। आपकी पहुंच परमात्मा तक है। इसके लिए परम पिता परमेश्वर से जुड़ें। उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
क्या करें
आज के दिन 03 मूलांक के जातक बिना रुकें कुछ देर तक यह जरूर दोहराएं। "मैं एक शानदार और खुशहाल जीवन जीने के लिए पैदा हुआ हूं। मैं परम पिता परमेश्वर का शुक्रगुजार हूं।"
उपाय
- ॐ सुभद्राय नमः।
- ॐ गं गणपतये नमः।
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ हुं हनुमते नमः।
- ॐ श्री गुरवे नमः।
- ॐ गं गणपतये नमः।
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:।
- हुनमान चालीसा का पाठ करें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।