Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2024: दीवाली की रात से 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 30 Oct 2024 08:20 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार दीवाली के दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष प्रीति योग को बेहद शुभ मानते हैं। इस योग में धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Durga Favorite zodiac signs) की पूजा करने से जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। दीवाली के दिन राशि अनुसार माँ लक्ष्मी की पूजा करें।

    Hero Image
    Diwali 2024: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष कार्तिक अमावस्या पर दीवाली मनाई जाती है। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कठिन साधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि दीवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को अकल्पनीय धन लाभ होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में समय के साथ वृद्धि होती रहती है। अतः साधक दीवाली के दिन सच्चे मन से धन की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी के सभी रूपों की पूजा करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो दीवाली की रात से 2 राशि (Maa Laxmi Favorite zodiac signs)  के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: दुर्लभ शिववास और प्रीति योग में मनाई जाएगी दीवाली, नोट करें पूजा का सही समय

    वृषभ राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो धन की देवी मां लक्ष्मी का शुभ अंक है। इस अंक के स्वामी शुक्र देव हैं। वहीं, शुक्र देव वृषभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग  सफेद है, जो धन की देवी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। साथ ही शुभ रत्न हीरा है। इस राशि के जातकों पर न केवल शुक्र देव की कृपा बरसती है, बल्कि ममता की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। मां लक्ष्मी की कृपा से दीवाली से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। वहीं, भगवान गणेश की कृपा से शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। वर्तमान समय में ग्रह दशा भी वृषभ राशि के जातकों के अनुकूल है। देवगुरु बृहस्पति लग्न भाव में विराजमान हैं। इससे धन लाभ के योग हैं। साथ ही धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें।

    तुला राशि

    तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। शुक्र देव 6 मूलांक के स्वामी हैं। मां लक्ष्मी का प्रिय अंक 6 है। इसके लिए तुला राशि के जातको पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी के अनुग्रह से धन में बढ़ोतरी होती रहती है। इस राशि में न्याय के देवता उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को कर्म के अनुसार फल मिलता है, लेकिन फल दोगुना मिलता है। इस राशि के जातक नेक दिल होते हैं। इसके लिए मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होते हैं। दीवाली के दिन शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस शुभ तिथि पर सफेद रंग का वस्त्र धारण करें। इसके अलावा, पूजा के समय धन की देवी मां लक्ष्मी को सफेद रंग की चीजें अर्पित करें। धन में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी को सात सफेद रंग की कौड़ी अर्पित करें। इसके बाद लाल रंग के वस्त्र में कौड़ी को बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन में अपार वृद्धि होती है। अगर निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। नवीन कार्य की शुरुआत करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: दीपावली: लक्ष्मी पूजन विधि, मुहूर्त, आरती, सामग्री सूची

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner