Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Tilak Benefits: दिन के अनुसार लगाएं माथे पर तिलक, मिलेगी देवी-देवताओं की कृपा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 04:58 PM (IST)

    Tilak Scientific तिलक हिन्दू संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। यह आम व्यक्ति से लेकर साधु-संत और देवी-देवताओं के मस्तक पर भी लगाया जाता है। यदि कोई व्यक्त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Tilak Benefits दिन के अनुसार लगाएं माथे पर तिलक।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Benefits of Tilak: हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के बाद आवश्यक रूप से माथे पर तिलक लगाया जाता है। तिलक धार्मिक रूप से तो महत्व रखता ही है, साथ ही इसके कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं माथे पर तिलक लगाने का महत्व।

    तिलक का महत्व (Scientific of Tilak)

    धार्मिक दृष्टि से तिलक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू संस्कृति में तिलक लगाना सम्मान का सूचक माना जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मकता आती है और कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति का घर अन्न-धन से भरा रहता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। वहीं दिन के अनुसार तिलक से शुभ फलों की प्राप्त होती है।

    दिन के अनुसार लगाएं तिलक (Tilak according day)

    • सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाने से मन शांत रहता है।
    • मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लगाना शुभ होता है।
    • बुधवार के दिन सूखा सिंदूर लगाने से भगवान की कृपा होती है।
    • गुरुवार के दिन पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
    • शुक्रवार के दिन लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाने से घर में खुशहाली आती है।
    • शनिवार के दिन भस्म का तिलक लगाने से जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं।
    • रविवार के दिन लाल चंदन लगाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण

    तिलक लगाने से मस्तिष्क को ठंडक मिलती है। इससे व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है। साथ ही सिर दर्द में भी आराम मिलता है। इतना ही नहीं तिलक लगाने से विवेकशीलता और आत्मविश्वास बना रहता है। मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन का तिलक सबसे बेहतर माना जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'