विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tarot Tips: कुंभ राशि के जातक धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, सुख और सौभाग्य में भी होगी वृद्धि

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 03 Jul 2024 04:32 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो साढ़े साती के दौरान जातक को कर्मों के अनुसार फल प्राप्त होता है। अच्छे कर्म करने ...और पढ़ें

Aquarius Tarot Tips कुंभ राशि के जातकों को कब मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति?
Aquarius Tarot Tips कुंभ राशि के जातकों को कब मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति?

HighLights

  1. कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य महादेव हैं।
  2. कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग आसमानी होता है।
  3. इस राशि के लिए शुभ रत्न नीलम और शुभ अंक 11 है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aquarius Tarot Tips: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनि के गोचर से मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। जबकि, मकर राशि के जातक साढ़े साती के अंतिम चरण से गुजर रहे हैं। साढ़े साती के चलते कुंभ राशि के जातकों पर व्यापक और प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ज्योतिषियों की मानें तो साढ़े साती के दौरान जातक को मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप कुंभ राशि के जातक हैं, तो धन प्राप्ति के लिए ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत


धन प्राप्ति के उपाय

  • कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातक कुंडली में शनि को मजबूत करने और अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। आप अपने निकटतम ज्योतिष से सलाह लेकर विषम अनुपात ( 1, 3, 5 रत्ती) में नीलम रत्न धारण कर सकते हैं।
  • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रोजाना पूजा के समय दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • देवों के देव महादेव जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातक रोजाना स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव का अभिषेक करें। जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • शनिदेव न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने वाले लोगों को रंक से राजा बना देते हैं। अतः कुंभ राशि के जातक शनिवार के दिन काले तिल, चमड़े के चप्पल और जूते, उड़द की दाल, छाते और काले कंबल का दान करें। इन चीजों के दान से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।

यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'