Tarot Card Reading: रविवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय, खुल जाएगी बंद किस्मत
23 मार्च 2025 यानी आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान समय में बुध और राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं कुछ लोगों को एंजल्स की तरफ से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है जिसका पालन बेहद जरूरी है। आज का दिन कैसा रहने वाला है? आइए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत खास माना जाता है। इस शास्त्र के द्वारा भविष्य की जानकारी को आसानी से जाना जा सकता है। वहीं, आज के दौर में टैरो कार्ड रीडर की बातें भी काफी हद तक सही साबित हो रही हैं और लोगों के जीवन की मुश्किलों को दूर करने में कामयाब हो रही हैं, तो चलिए अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ ''पल्लवी एके शर्मा'' से जानते हैं कि आज यानी 23 मार्च 2025 का दिन कैसा रहने वाला है और आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है?
एंजल्स की सला
- अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अपने साहस का सर्वोत्तम उपयोग करें।
- अपने विचारों और इच्छाओं को महत्व दें, दोनों ही बहुत मायने रखते हैं।
- याद रखें कि जीवन हमें यह विकल्प देता है कि हम चीजों को संयोग से करें या फिर खुद ही चयनकर्ता बनें।
- चुनाव निश्चित रूप से बेहतर विकल्प है।
- टू-डू लिस्ट का पालन करें।
- सपनों के साथ जुड़ें।
- जर्नलिंग करें, अपने विचारों और भावनाओं को नोट करें, यह निश्चित रूप से प्रेरणादायक होगा।
- ईश्वर के साथ अपने संबंध और अभिव्यक्ति की सराहना करें।
क्या न करें?
- किसी चीज को लेकर ज्यादा परेशान न हों।
- बहुत ज्यादा पैसे के बारे में सोचने से बचें।
- बहुत ज्यादा हिसाब-किताब न करें।
आज कुछ सेकंड के लिए इसका जाप करें - ''मैं वो सब त्याग रहा हूं, जो मेरी भलाई के लिए काम नहीं करता।''
धार्मिक उपाय
- 'श्रीं' मंत्र का जाप करें।
- 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
- 'हनुमान चालीसा' का पाठ करें।
रविवार के उपाय
- सूर्य कवच का पाठ और वैदिक मंत्रों का जाप करें।
- गरीबों की मदद करें।
- सकारात्मक विचार बनाए रखें।
- लाल वस्तुओं का दान करें।
- भगवान की दी गई सभी चीजों के लिए आभारी रहें।
- एक पवित्र दिनचर्या का पालन करना।
- पिता का सम्मान करें।
यह भी पढ़ें: Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी पर करें इन खास चीजों का दान, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।