Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swapna Shastra: सपने में मिलने लगे ऐसे संकेत, तो समझ जाइए आपके ऊपर है भगवान की कृपा

    Swapna Shastra कहा जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से अवगत कराते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का अपना एक अर्थ और महत्व है। आज हम ऐसे सपने के बारे में बात करेंगे जिनसे यह पता चलता है कि आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है। तो चलिए उन शुभ सपनों के बारे में जानते हैं -

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Mon, 25 Dec 2023 12:50 PM (IST)
    Hero Image
    Swapna Shastra: सपने में मिलने वाले शुभ संकेत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Swapna Shastra: रात में सपने तो सभी को आते हैं, लेकिन कुछ सपने होते हैं, जो भविष्य की ओर इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का अपना एक अर्थ और महत्व है। आज हम ऐसे सपने के बारे में बात करेंगे, जिनसे यह पता चलता है कि आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है। तो चलिए उन शुभ सपनों के बारे में जानते हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में गौ माता का दिखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में ''गौ माता'' के दर्शन होते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसा कहा जाता है जिन लोगों को ऐसा सपना आता है उनकी सभी मुश्किलें समाप्त होने वाली हैं, साथ ही उनके घर लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।

    सपने में बारिश देखने का मतलब

    अगर आपको रात में सोते हुए भारी बारिश दिखाई देती है, तो इसका मतलब है कि आपको आर्थिक रूप से लाभ होने वाला है। यह सपना व्यापार में बड़ी तरक्की की ओर इशारा करता है, जिन लोगों को ऐसा सपना आता है वे समझ जाएं उनकी किस्मत खुलने वाली है, क्योंकि यह एक शुभ सपना है।

    सपने में साफ पानी का दिखना

    यदि सपने में आपको साफ पानी नजर आता है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपको कोई बड़ा पद मिलने वाला है। ऐसे में आपको खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि भगवान की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।

    सपने में पैसा देखने का अर्थ

    अगर आपको सपने में पैसा दिखाई देता है, तो यह एक अच्छा सपना है। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपको अपार धन मिलने वाला है। साथ ही आपकी आर्थिक तंगी जल्द ही समाप्त होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2023: पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की इस विधि से करें पूजा, जानें इसका महत्व

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'