Surya Grahan 2022 In India: सूर्य ग्रहण आज, जानिए किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण? भारत में किस समय लगेगा
Surya Grahan 2022 In India साल 2022 के पहले सूर्य ग्रहण में कई शुभ योग बन रहे हैं। भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। जानिए आंशिक सूर्य ग्रहण किन-किन देशों में आएगा नजर

Surya Grahan 2022 In India: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 30 अप्रैल को लगने वाला है। यह वैज्ञानिक के साथ-साथ धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। इसके साथ ही यह भारत में नजर नहीं आने वाला है। धार्मिक दृष्टिकोण की बात करें तो सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव काफी पीड़ा में होते हैं। जिसके कारण 12 राशियों के जीवन पर सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जानिए सूर्य ग्रहण का समय और कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण।
साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय
भारत के समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा यानी कि चंद्रमा की उपछाया से सूर्य में केवल 64 प्रतिशत तक ही ढकेगा।
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के समय क्या करें और क्या ना करें? जानिए हर एक जरूरी बात
क्या है आंशिक सूर्य ग्रहण?
जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो पृथ्वी में छाया पड़ती है और इसी अवस्था को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। लेकिन जब चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को आंशिक रूप से ढक लेता है यानी सूर्य अर्धचंद्राकार के रूप में नजर आने लगता है तो आंशिक सूर्य ग्रहण लगता है। चंद्रमा अपनी छाया का केवल बाहरी भाग सूर्य पर डालता है तो इसे उपछाया के नाम से जाना जाता है।
कहां -कहां दिखाई देगा ग्रहण
सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका, ब्राजील और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के सूतक काल का समय
भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में धार्मिक मान्यता कुछ नहीं होगी। इसलिए मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे। क्योंकि सूतक काल नहीं लगेगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान सूतक काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह ग्रहण शुरू होने के करीब 12 घंटे पहले से लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने की पाबंदी होती है।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।