Move to Jagran APP

Surya Grahan 2022 Upay: आज लगने जा रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, प्रभाव से बचने के लिए करें यह आसान उपाय

Surya Grahan 2022 Upay साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आचार्य श्याम चंद्र मिश्र से जानिए कि सूर्य ग्रहण के प्रभाव को किस तरह किया जा सकता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sun, 09 Oct 2022 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 09:58 AM (IST)
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के दिन जरूर करें इन उपायों का पालन।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Surya Grahan 2022: दिवाली से ठीक एक दिन बाद यानि आज इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आज यानि 25 अक्टूबर 2022 के दिन दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से शाम 6 बजकर 32 मिनट (Surya Grahan 2022 Time) तक सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। मान्यता है कि सूतक काल में किसी भी प्रकार का धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। इस अवधि में कुछ खास और आसान उपायों को करने से व्यक्ति और उसके परिवार को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही वह ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बच सकता है। आइए आचार्य श्याम चंद्र मिश्र से जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के प्रभाव को किस तरह किया जा सकता है।

loksabha election banner

ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए करें यह उपाय (Surya Grahan 2022 Upay)

  • आचार्य मिश्र बताते हैं कि सूर्यग्रहण के दौरान व्यक्ति को हमेशा देवी देवताओं का स्मरण करना चाहिए और उनसे अपने जीवन की कुशलता की कामना करनी चाहिए।

  • सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं के बीज मंत्र और चालीसा का पाठ करने से ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि मंत्रों का जाप मन में किया जाए। इसके यह ध्यान रखें कि आप भगवान की प्रतिमा का स्पर्श बिल्कुल ना करें।

  • सूतक काल के बाद स्नान सबसे जरूरी है। इसलिए ग्रहण के बाद सबसे पहले स्नान करें और फिर देवी-देवताओं की मूर्तियों को, अन्न को और घर के हिस्सों को गंगाजल से सिक्त कर दें। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है।

  • इसके साथ शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि ग्रहण के दौरान दीपक जलाकर गायत्री मंत्र अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। यह आपको कई प्रकार के समस्याओं से व्यक्ति को दूर रखता है।

  • इसके साथ आचार्य जी बता रहे हैं कि सूतक लगने के बाद भोजन खाना पकाना नहाना इत्यादि से दूर रहना चाहिए साथ ही इस दौरान सोना भी नहीं चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है

  • इसके साथ सूर्य ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को बिल्कुल हाथ ना लगाएं। बल्कि ग्रहण से पहले तुलसी के पत्ते को बचे हुए खाने या फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से भोजन पर भी ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


    Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
    This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.