Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2023: 17 अगस्त के दिन सिंह राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 07:23 PM (IST)

    Surya Gochar 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार 17 अगस्त सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वर्तमान समय में सूर्य कर्क राशि में विराजमान हैं। सूर्य गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि ऐसी हैं जिन्हें सूर्य के राशि परिवर्तन से सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। वह राशियां हैं सिंह धनु और वृश्चिक।

    Hero Image
    Surya Gochar 2023 सूर्य गोचर से इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Surya Gochar 2023 in Singh Rashi: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त 2023, गुरुवार के दिन दोपहर 01:44 पर ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। बता दें कि सूर्य पिता, आत्मा, साहस इत्यादि के कारक ग्रह माने जाते हैं। जिस जातक की कुंडली में सूर्य की दृष्टि प्रबल होती है, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होता है। ऐसे ही सूर्य गोचर से तीन राशियां ऐसी है जिन्हें, सर्वाधिक लाभ प्राप्त होने वाला है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों पर पड़ेगा सूर्य गोचर का सकारात्मक प्रभाव?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंह राशि

    सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर होंगे। इसके साथ कार्यक्षेत्र में भी उत्तम परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में भी जातक को सफलता प्राप्त हो सकती है। सामाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी के संभावना अधिक है।

    Rahu Gochar 2023: अक्टूबर महीने तक राहु के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातक को आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में भी जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे पदोन्नति या आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ साझेदारी से किए जा रहे व्यापार में भी सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। जो लोग नौकरी के लिए अवसर तलाश रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर फलदाई साबित हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम नजर आएंगे। साथ ही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जातक जानबूझकर किसी विवाद में ना पड़ें और वाणी पर संयम रखें।

    Gajlaxmi Rajyog 2023: गुरु के वक्र दृष्टि से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।