Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahu Gochar 2023: अक्टूबर महीने तक राहु के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 01:03 PM (IST)

    Rahu Gochar 2023 ज्योतिष पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर 2023 तक राहु ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन कुछ रशियन ऐसी हैं जिनपर अक्टूबर माह तक राहु ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि जिस समय राहु कुंडली में उच्च स्थिति में होता है उस दौरान जातकों को विभिन्न प्रकार के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Rahu Gochar 2023: राहु गोचर से इन राशियों को अक्टूबर मास तक मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Rahu Gochar 2023: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर 2023 तक पाप ग्रह राहु मेष राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद वह मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। मेष राशि में राहु के विराजमान होने से सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह के बाद राहु सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में राहु प्रबल स्थिति में होता है, उन्हें सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वहीं जिस कुंडली में राहु नीच स्थिति में होता है, उन राशियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, 30 अक्टूबर तक किन राशियों को मिलेगा राहु गोचर से लाभ?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्क राशि

    इस समय राहु कर्क राशि के दसवें भाव में विराजमान है। इस दौरान जातकों को व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए राहु गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान वह आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही गोचर की अवधि में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसदौरान खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन समय के साथ इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।

    Gajlaxmi Rajyog 2023: गुरु के वक्र दृष्टि से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन इस समय स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को अनदेखा नहीं करने की सलाह दी जाती है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को अक्टूबर माह तक अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही व्यापार क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए नई योजना पर काम कर सकते हैं। इसके साथ नौकरी में परिवर्तन की संभावना भी अधिक है, जिससे आगामी समय में लाभ होगा।

    Guru Vakri 2023: जल्द मंगल की राशि में वक्री होने जा रहे हैं शुक्र, इन राशियों को मिलेगा लाभ

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।