Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Somvati Amavasya 2024 Date: 30 या 31 दिसंबर, कब है सोमवती अमावस्या? यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और उपाय

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 10:00 AM (IST)

    अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान और पितरों का तर्पण करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार दान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन कार्यों को करने से जातक को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बार सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024 Date) की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार सोमवती अमावस्या कब मनाई जाएगी?

    Hero Image
    Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। अगर आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो अमावस्या पर पितरों और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। इस बार पौष माह की अमावस्या (Paush Amavasya 2024) वर्ष के अंत में पड़ रही है और उस दिन सोमवार है। इसी वजह से इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा और श्रीहरि के संग महादेव की उपासना की जाएगी। चलिए जानते हैं सोमवती अमावस्या की सही डेट, शुभ मुहूर्त, दान और उपाय के बारे में।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवती अमावस्या 2024 डेट और टाइम (Somvati Amavasya 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरूआत 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट से होगी है। वहीं, इस तिथि का समापन 31 दिसंबर (Somvati Amavasya 2024 Shubh Muhurat) को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में 30 दिसंबर को (Somvati Amavasya 2024 Kis Din Hai) सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।  

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक

    अमृत काल-  शाम 05 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें पितृ चालीसा का पाठ, दूर होंगे सभी कष्ट

     

    इन चीजों का करें दान (Somvati Amavasya 2024 Daan)

    • अगर आप पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में पौष अमावस्या के दिन पूजा-अर्चना करें। इसके बाद श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में गर्म वस्त्र, दही, फल, गेहूं, मूंगफली समेत आदि चीजों का दान (Somvati Amavasya Daan) करें। ऐसी मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पितृ दोष की समस्या दूर होती है और पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    करें ये उपाय (Somvati Amavasya 2024 Upay)

    • पौष अमावस्या (Somvati Amavasya Upay) के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। अर्घ्य देते समय 'ऊँ सूर्याय नम:' का जप करें। जल देने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और कारोबार में सफलता मिलती है।
    • अगर आप सुख-समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो पौष अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की उपासना करें। दीपक जलाकर पूजा करें। इस दिन दौरान सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इससे जातक का जीवन खुशहाल होता है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, इन बातों का रखें ध्यान

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।