Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, इन बातों का रखें ध्यान

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 09:31 AM (IST)

    हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन पितरों को समर्पित करते हैं। पंचांग के अनुसार 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024 Date And Time) मनाई जाएगी। बता दें सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।

    Hero Image
    Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवती अमावस्या पितरों को समर्पित है। इस दिन पर लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। यह हर साल अत्यंत समर्पण और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसका बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह तिथि सोमवार को पड़ती है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन लोग अपने पितरों के नाम से विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान करते हैं, जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, इस तिथि को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें (Somvati Amavasya 2024 Dos And Donts) बताई गई हैं, जिनका पालन बहुत जरूरी है, तो चलिए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवती अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त (Somvati Amavasya 2024 Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी है। वहीं, इसका समापन 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर को (Somvati Amavasya 2024 Kis Din Hai) सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान का भी विधान है।

    सोमवती अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? (Somvati Amavasya 2024 Rules)

    • अमावस्या तिथि पर सुबह जल्दी उठें।
    • अमावस्या पर पितरों का पिंडदान करें, इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
    • इस दिन भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करें।
    • इस दिन शादी या सगाई जैसे शुभ कार्यक्रमों को करने व तय करने से भी बचें।
    • इस दिन नए कपड़े या जूते खरीदने से बचें।
    • इस तिथि पर नए वाहन और घर खरीदने से बचें।
    • इस मौके पर धार्मिक कार्यों से जुड़ें।
    • अमावस्या पर अपनी आत्मा व शरीद के शुद्धिकरण के लिए गंगा नदी में पवित्र स्नान करें।
    • इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचें।
    • इस तिथि पर ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन और कपड़ों का दान करें।
    • इस दिन किसी के साथ विवाद करने से बचें।
    • इस दिन भोजन, गर्म कपड़े, तिल, गुड़, घी, आदि चीजों का दान करें।
    • इस दिन तुलसी पत्र, पीपल और बेलपत्र तोड़ने से बचें।
    • इस दिन ज्यादा से ज्यादा तीर्थ स्थलों पर जाएं और पूजा करें।
    • इस दिन सात्विकता का पालन करें।
    • इसके अलावा इस मौके पर झूठ, ईर्ष्या और लालच करने से बचें, क्योंकि यह पूजा-पाठ, अनुष्ठान, जप और तप का दिन माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।