Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snake in Dream: सपने में सांप देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 03:07 PM (IST)

    व्यक्ति कभी न कभी सोते समय सपने जरूर देखता है। ये सपने जीवन से संबंधित होते हैं। सपनों में दिखने वाली चीजों का अर्थ अवश्य होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोते समय देखे गए सपने शुभ और अशुभ फलों का संकेत देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सपने में देखे गए सांप का अलग-अलग मतलब होता है। सपने में हरे रंग के सांप देखना उत्तम माना जाता है।

    Hero Image
    Snake in Dream: सपने में सांप देखने से मिलते हैं ये शुभ संकेत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Snake in Dream: व्यक्ति कभी न कभी सोते समय सपने जरूर देखता है। ये सपने जीवन से संबंधित होते हैं। सपनों में दिखने वाली चीजों का अर्थ अवश्य होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोते समय देखे गए सपने शुभ और अशुभ फलों का संकेत देते हैं। कहा जाता है कि सपने में देखे गए सांप का अलग-अलग मतलब होता है। अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है, तो इसके पीछे का कारण का पता होना बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं सपने में सांप दिखने से किन चीजों का संकेत मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में सांप देखने का अर्थ

    1. अगर आप सपने में फन उठाए हुए सांप को देखते हैं, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि आपको देवों के देव महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। साथ ही आपको जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    2. अगर आप सपने में हरे रंग के सांप को देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इस चालीसा का पाठ, जीवन होगा सुखमय

    3. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में सांप आपके पीछे पड़ गया है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि जीवन में आने वाली सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। साथ ही आपके कार्य की लोग तारीफ करेंगे।

    4. यदि आप सपने में भूरे रंग का सांप देखते हैं तो इस सपने का अर्थ यह है कि इंसान के जीवन में कुछ बढ़िया होने वाला है।

    5. स्वप्न शास्त्र में सपने में सफेद रंग के सांप को देखना उत्तम माना जाता है।

    6. अगर आपने सपने में काले सांप को अपने हाथ में देखा है, तो इसके मलतब यह है कि आपकी लाइफ में पूरी तरह से बदलाव आने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई घर में रख लें ये खास चीजें, कभी खाली नहीं होंगे आपके धन भंडार

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'