लाल, पीला और काला ही नहीं, हाथ में हरे रंग का धागा बांधने का भी है खास महत्व, पढ़ें इसे पहनने के सही नियम
हाथ में हरे रंग का धागा बांधना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुध ग्रह से जुड़ा है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है। इसे धारण करने से सकारात्मकता बढ़ती है, मानसिक शांति मिलती है और बुधवार को विशेष विधि से बांधना शुभ माना जाता है।

बुद्धि और सफलता के लिए हाथ में बांधें हरा धागा जानें नियम । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हाथ में अलग-अलग रंगों के धागे बांधने की परंपरा रही है। यह धागे फैशन का हिस्सा नहीं बल्कि धार्मिक मान्यताओं से संबंधित होते हैं और इन सभी की अपनी अलग ऊर्जा होती है। आमतौर पर हमन लाल, पीले और काले रंग के धागे को लोगों को हाथों में बंधा देखते हैं। लेकिर इनके साथ-साथ हाथों में हरे रंगा का भी धागा बांधा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस धागे को बुध ग्रह की ऊर्जा से जोड़ा जाता है।
बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है। इस ग्रह का रंग हरा होता है और इसलिए स्मरण शक्ति, बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की ताकत बढ़ाने के लिए इसे हाथों में धारण किया जा सकता है। चलिए हम आपको इस धागे के महत्व, लाभ और धारण करने के नियम के बारे में बाते हैं।
हरे रंग के धागे का क्या है महत्व?
बुध को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, तर्क और संचार का कारक माना जाता है। इस लिए हरे रंग के धागे को बुध से जुड़ा हुआ माना जाता है। मान्यता है कि हरा धागा पहनने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है और उसकी सोच को बेहतर दिशा मिल सकती है। कुछ लोग इसे मानसिक शांति और एकाग्रता से भी जोड़ते हैं। स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल लोगों के लिए धागे को धारण करना अति शुभ होता है, इससे उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलती है और सफलता के मार्ग में बाधा नहीं आती है।
किन लोगों के लिए माना जाता है शुभ?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में हो, वे हरे रंग के धागे को किसी ज्योतिष से परामर्श करने के बाद बांध सकता है।
किस दिन पहनना माना जाता है शुभ?
हरे धागे को बुधवार के दिन पहनना शुभ माना जाता है। बुधवार का संबंध बुध ग्रह से बताया जाता है। इस दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनने के बाद भगवान गणेश या बुध देव की पूजा करने की परंपरा है। इसके बाद हरे धागे को पूजा स्थान पर रखकर इसे बांधने का संकल्प लें।
हरा धागा बांधने का सही तरीका
धागा पहनने से पहले हाथ साफ कर लेना चाहिए। इसे साफ स्थान पर रखकर भगवान की पूजा करें। इसके बाद बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करके हाथ में धागा बांधा जा सकता है। धागे को बहुत ज्यादा कसकर नहीं बांधना चाहिए। अगर धागा गंदा, कमजोर या टूट जाए तो उसे बदल देना बेहतर माना जाता है।
अत: हाथ में कोई भी धार्मिक धागा बांधना केवल दिखाव नहीं होता है, बल्कि इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ धारण करना चाहिए। इसके साथ ही धागे को साफ रखना चाहिए ताकि उसकी सही ऊर्जा व्यक्ति को मिलती रहे।
यह भी पढ़ें- Panna Stone: पन्ना पहनने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, धारण करने से पहले जरूर जान लें ये बातें
यह भी पढ़ें- Budh Grah ke Upay: बुध ग्रह को इस तरह करें मजबूत, दिन-रात बढ़ेगा कारोबार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।