यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या आपकी भी कुंडली में कमजोर है बुध ग्रह तो करें ये उपाय
ध ग्रह के कमजोर होने से इंसान की जिंदगी में कई सारी समस्याएं आ जाती हैं लेकिन अगर कुंडली में बुध बलवान हो तो इंसान को कई सारी खुशियों की सौगात मिल जाती है। आइए जानते हैं कुंडली में बुध से जुड़ी कोई भी परेशानी तो कैसे करे उसे ठीक।

ग्रहों में बुध ग्रह का अपना महत्व है।बुध कहने को एक छोटा सा ग्रह है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बुध एक महत्वपूर्ण ग्रह के तौर पर गिना और देखा जाता है। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा की अगर मानें तो बुध ग्रह के कमजोर होने से इंसान की जिंदगी में कई सारी समस्याएं आ जाती हैं लेकिन अगर कुंडली में बुध बलवान हो तो इंसान को कई सारी खुशियों की सौगात मिल जाती है। तो आइए जानते हैं कुंडली में यदि हो बुध से जुड़ी कोई भी परेशानी तो कैसे करे उसे ठीक।
1. बुध को देवताओं का राजकुमार भी कहते हैं। ज्योतिष में कहा गया है बुध सही तो सब शुद्ध यानि सबकुछ सही रहता है लेकिन अगर यही बुध अगर बिगड़ गया, नीच का हो गया या फिर उसने नजर फेर ली तो खुशियां बिगड़ जाती हैं। बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप 5 बार 108 करना चाहिए।
2. घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा लगायें। बुध दोष से परेशान जातक को सोने के आभूषण भी पहनने चाहिए।
3. ऐसे व्यक्ति को हरे रंग के कपड़ों और वस्तुओं से परहेज करना चाहिए। घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे लगायें और घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण लगाएं।
4. 100 ग्राम चावल में चने की दाल मिलाकर बहते जल नदी या नहर में प्रवाहित करें।
5. किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर बुधवार को कनिष्ठा उंगली में पन्ना रत्न धारण करें। बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं।
6. बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '