Shukra Vakri 2023: सूर्य की राशि में वक्री हुए शुक्र, इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ
Shukra Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद वक्री और मार्गी चाल चलते हैं। बता दें कि आज से शुक्र सिंह राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं और 4 सितंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। शुक्र ग्रह के वक्री होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Vakri 2023: ज्योतिष पंचांग के अनुसार, आज यानी 23 जुलाई 2023, रविवार के दिन सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर शुक्र ग्रह सिंह राशि में वक्री हो चुके हैं। सिंह राशि में शुक्र के वक्री होने से सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि शुक्र को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जिन राशियों की कुंडली में शुक्र प्रबल अवस्था में होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ मिलता है। शुक्र के वक्री होने से कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को शुक्र वक्री से मिलेगा, आर्थिक व सौभाग्य के क्षेत्र में लाभ।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान उन्हें भूमि, वाहन या भवन का सुख मिलेगा। साथ ही वह इस अवधि में किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं। इसके साथ इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान आर्थिक व कार्य क्षेत्र में कुछ सावधानियां बरतने की भी आवश्यकता है, जो समय के साथ अच्छा होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री फलदाई साबित होगा। शुक्र वक्री से जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही वह परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्य और व्यवसाय क्षेत्र में जातकों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री विशेष लाभ लेकर आ रहा है। इस दौरान उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही संतान पक्ष से भी साकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ धन लाभ के भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किए गए मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान बौद्धिक क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे कई कार्यों में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।