Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Vakri 2023: शुक्र होने जा रहे हैं सिंह राशि में वक्री, इन राशियों को रहना होगा सावधान

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 02:33 PM (IST)

    Shukra Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र सुख और वैभव के प्रतीक मानें जाते हैं। जिस जातक की कुंडली में शुक्र प्रबल होते हैं उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होता है। बता दें कि 23 जुलाई के दिन शुक्र सिंह राशि में वक्री होंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। बता दें कि शुक्र वक्री से कुछ राशियों सावधान।

    Hero Image
    Shukra Vakri 2023 शनि वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Vakri 2023 in Singh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं। कुछ वक्री अवस्था में चले जाते हैं तो कुछ उदय या अस्त होते हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ता है। बता दें कि 23 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र सुख और वैभव के कारक ग्रह माने जाते हैं। जिस जातक की कुंडली में शुक्र प्रबल स्थिति में होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ मिलता है। वहीं जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अशुभ स्थान पर होते हैं, उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं, शुक्र वक्री से किन-किन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की वक्र दृष्टि अशुभ मनी जा रही है। इस दौरान जातक को आर्थिक क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक समस्या के कारण कर्ज भी लेने की नौबत आ सकती है। इसके साथ व्यापार में भी नुक्सान होने की संभावना अधिक है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    Trigrahi Yog 2023: सिंह राशि में हो रहा है त्रिग्रही योग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर कुछ परेशानियां ला सकता है। यह दौरान व्यापार क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही जीवन साथी के साथ विवाद बढ़ सकता है। जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके साथ कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद अच्छे परिणाम ना मिलने से मन उदास रहेगा।

    कन्या राशि

    शुक्र वक्री का अशुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही आर्थिक समस्या भी पैदा हो सकती है। निवेश किए गए धन से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इस अवधि में बड़े निवेश से बचना होगा। साथ ही जातकों को वाद-विवाद से दूर रहना होगा।

    Budh Gochar 2023: बुध करने वाले हैं राशि परिवर्तन, कन्या और मिथुन सहित इन राशियों पर होगी भाग्य वर्षा

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner