Trigrahi Yog 2023: सिंह राशि में हो रहा है त्रिग्रही योग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद
Chandra Gochar 2023 सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसके कारण विभिन्न प्रकार के योग का निर्माण होता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बता दें कि सिंह राशि में मंगल शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में इन क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Trigrahi Yog By Chandra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को विशेष महत्व दिया गया है। बता दें कि आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर चंद्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि इस राशि में पहले से मंगल और शुक्र उपस्थित हैं, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि जब एक राशि में तीन ग्रह युति करते हैं, तब त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। इसका प्रभाव सभी राशियों सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा।
बता दें कि शुक्र धन, वैभव के कारक ग्रह हैं और मंगल साहस व् विजय के और चंद्रमा सुख और आर्थिक उन्नति के कारक ग्रह माने जाते हैं। सिंह राशि में त्रिग्रही योग के निर्माण से तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं।
मेष राशि
चंद्र गोचर से बने त्रिग्रही योग का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों को मिल सकता है। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। इस अवधि में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का निर्माण फलदाई साबित हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। इस अवधि में चल या अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। इसके साथ न्यायिक मामलों में जातकों को सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि में ही चंद्र, शुक्र और मंगल की युति हो रही है। ऐसे में त्रिग्रही योग शुभ प्रभाव इस राशि पर पड़ने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। साथ ही पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। इस अवधि में सन्तान पक्ष से भी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।