Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shash Rajyoga: 18 जनवरी को बन रहा है शश राजयोग, इन 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 06:13 PM (IST)

    सनातन धर्म में शनि देव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन उपाय करने से जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनि देव की विधिपूर्वक उपासना करने से समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इस बार शनिवार के दिन शश राजयोग (Shash Rajyoga 2025) बन रहा है जो कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

    Hero Image
    शश राजयोग के निर्माण से मिलेंगे ये लाभ

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shash Rajyoga 2025: सनातन धर्म में शनिवार के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि देव शुभ कर्म करने वाले व्यक्ति को अच्छा फल देते हैं। वहीं, अशुभ कर्म करने वाले व्यक्ति को दंडित करते हैं। इसी वजह से शनि देव को शनि देव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता भी कहा जाता है। शनि देव की कुदृष्टि पड़ने से जीवन में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार 18 जनवरी को शश राजयोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश राजयोग बनने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शश राजयोग बनने से किन राशि (Shash Rajyoga Lucky Zodiac Signs) के जातकों को शुभ फल मिलेगा।  

    यह भी पढ़ें:  Shaniwar Ke Upay: शनिवार को कर लिए ये उपाय, तो शनि देव की कृपा से सभी बाधाएं होंगी दूर

     

    मिथुन (Gemini)

    मिथुन राशि के लोगों के लिए 18 जनवरी का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जॉब के सेक्टर में लोगों से मदद मिलेगी। फैमिली के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे आपका और आपके परिवार के सदस्यों का मन खुश होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। साथ ही किसी चीज में इन्वेस्टमेंट करने से फायदा होगा।  

    तुला  (Libra)

    इसके अलावा 18 जनवरी का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।  रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। काम के सेक्टर में सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन खुश होगा। उधार के रूप में दिए गए पैसे मिल सकते हैं। साथ ही धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।  

    मकर (Capricorn)

    मकर राशि के जातकों के लिए 18 जनवरी का दिन अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा। शनि देव की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस की शुरुआत करने का प्लान बन सकता है।

    शश राजयोग से मिलते हैं ये लाभ

    • धन में अधिक बढ़ोतरी होती है।
    • जीवन में सभी सुख मिलते हैं।  
    • करियर में सफलता मिलती है।
    • शनि देव की कृपा मिलती है।  
    • समाज में मान-सम्मान मिलता है।  

    यह भी पढ़ें:  Peepal ke Upay: शनिवार को ऐसे करें पीपल की पूजा, सभी रोग होंगे दूर और शनि देव की कृपा होगी प्राप्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।