Shardiya Navratri: मां दुर्गा को क्यों चढ़ाई जाती है 108 लौंग की माला? जानें इसका चमत्कारी रहस्य
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा को 108 लौंग की माला अर्पित करने का विशेष महत्व है। जानें इसके पीछे की ...और पढ़ें

नवरात्र में मां दुर्गा को 108 लौंग की माला चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने का विशेष महत्व है। इन दिनों भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई लाल फूल चढ़ाता है, तो कोई चुनरी और नारियल अर्पित करता है। वहीं, कुछ भक्त मां दुर्गा को 108 लौंग की माला भी चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को नकारात्मकता दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा को 108 लौंग की माला चढ़ाने का धार्मिक महत्व और इसे अर्पित करने का सही तरीका।
108 लौंग की माला का क्या है धार्मिक महत्व?
हिंदू धर्म में 108 अंक को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि इस संख्या को मंत्रों के जाप, आहुति आदि में भी बहुत शुभ माना जाता है। इसी कारण मां दुर्गा को 108 लौंग की माला अर्पित करना श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि नवरात्र के दौरान सच्चे मन से माता रानी को यह माला चढ़ाने और उनका ध्यान करने से भक्तों को मानसिक शांति मिलती है।
नकारात्मकता दूर करने के लिए चढ़ाएं लौंग की माला
लौंग का इस्तेमाल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। इसकी सुगंध के कारण इसे कई धार्मिक क्रियाओं में शामिल किया जाता है। इसकी सुगंध नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और अपने में ही कैद कर लेती है। ऐसे में लौंग से माहौल में फैली नकारात्म्क ऊर्जा को कम किया जा सकता है और सकारात्मकता को बढ़ाया जा सकता है।
आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए करें पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा को धन, शक्ति और समृद्धि प्रदान करने वाली देवी के रूप में भी पूजा जाता है। इसलिए कुछ भक्त आर्थिक परेशानियों से राहत और घर में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए माता को 108 लौंग की माला अर्पित करते हैं।
मां दुर्गा को 108 लौंग की माला कैसे चढ़ाएं?
- अगर आप नवरात्र में मां दुर्गा को लौंग की माला अर्पित करना चाहते हैं, तो इस विधि को ध्यान में रखें-
- सबसे पहले 108 साबुत और साफ लौंग एकत्र करें। लौंग के ऊपर का फूल न टूटा हुआ हो।
- लाल धागे या कलावे की सहायता से लौंग की माला तैयार करें।
- पूजा स्थल को साफ करके मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
- माता रानी को लाल फूल और अपनी श्रद्धा के अनुसार अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें।
- इसके बाद 108 लौंग की माला चढ़ाते हुए मां दुर्गा का ध्यान करें।
- अंत में दुर्गा चालीसा या दुर्गा मंत्र का जाप करके परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें।
किस दिन चढ़ानी चाहिए 108 लौंग की माला?
इस उपाय के लिए कोई निश्चित दिन नहीं तय किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा के लिए अष्टमी और नवमी के दिन विशेष माने जाते हैं। ऐसे में आप इन दोनों में से किसी भी दिनो अपनी श्रद्धापूर्वक माता रानी को लौंग की माला अर्पित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा का 'कमल अभिषेक' करने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ, जानें सही तरीका
यह भी पढ़ें- त्रिदेव भी करते हैं जिनकी स्तुति! मां दुर्गा को क्यों कहा जाता है 'आदिशक्ति'? सृष्टि निर्माण का गूढ़ रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
