Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Kitab ke Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो लाल किताब के इन उपायों से समस्या होगी दूर

    Updated: Mon, 27 May 2024 05:09 PM (IST)

    लाल किताब का अधिक महत्व है। इस किताब में बताए गए उपाय ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाने में कारगर साबित होते हैं। इस ग्रंथ में इंसान की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि लाल के किताब के उपायों को करने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है और करियर में वृद्धि होती है।

    Hero Image
    Lal Kitab ke Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो लाल किताब के इन उपायों से समस्या होगी दूर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay: सनातन धर्म में लाल किताब का बेहद खास महत्व है। यह किताब ज्योतिष पर आधारित है। इस किताब में इंसान के जीवन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए कई उपायों का उल्लेख किया गया है। लाल किताब (Lal Kitab) के अनुसार, इन उपायों को करने से संकटों और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं लाल किताब के इन उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Grah Gochar 2024 June: ये 4 ग्रह जून महीने में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

    लाल किताब के उपाय (Lal Kitab ke Upay)

    • मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करें और उन्हें लाल चोला अर्पित करें। साथ ही बरगद के पेड़ के पत्ते का दीपक बनाकर बजरंगबली के सामने जलाएं। यह उपाय लगातार 11 मंगलवार या शनिवार तक करें। इससे सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है और करियर में वृद्धि होती है।
    • अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल दान करें और रात्रि में सोने से पहले बेड के नीचे सिरहाने की ओर मिट्टी या स्टील के पात्र में जौ भरकर रखें और सुबह होने पर इसे किसी जानवर को खिला दें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
    • यदि आप किसी कार्य के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है।
    • हर रोज कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं।
    • लाल किताब के उपाय करने के लिए सोमवार या मंगलवार का दिन उत्तम माना गया है। इसके अलावा पूर्णिमा, अमावस्या और संक्रांति पर भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: 28 मई को मनाया जाएगा साल का पहला बड़ा मंगल, तुरंत नोट करें सही पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।