विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा का 'कमल अभिषेक' करने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ, जानें सही तरीका

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:38 PM (IST)

शारदीय नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा को कमल अर्पित करना बेहद शुभ है। जानिए कमल अभिषेक के 5 अद्भुत लाभ, ...और पढ़ें

नवरात्र में मां दुर्गा का कमल अभिषेक । (Picture Credit- AI Generated)

नवरात्र में मां दुर्गा का कमल अभिषेक । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. कमल अभिषेक से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

  2. अधूरे कार्य पूर्ण होते हैं, नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है।

  3. मानसिक शांति और परिवार में सुख-शांति आती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस दौरान माता रानी को लाल फूल, चुनरी और कमल अर्पित करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कमल का फूल मां दुर्गा को अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कमल को पवित्रता, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है।

ऐसे में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा का कमल अभिषेक करना विशेष फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कमल से माता का पूजन करने के 5 लाभ, इसकी सही विधि और पूजा में कितने कमल के फूल चढ़ाने चाहिए।

1. धन और समृद्धि की प्राप्ति

कमल का फूल मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की पूजा में विशेष महत्व रखता है। नवरात्र में मां दुर्गा को कमल अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इससे आर्थिक परेशानियों को दूर करने और जीवन में तरक्की कमाने का रास्‍ता खुल जाता है।

2. अधूरे काम पूरे होने की मान्यता

अगर आपके जीवन में कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करके कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से भक्त को बाधाओं से लड़ने की शक्ति मिलती है।

3. नकारात्मक विचारों से मिलती है राहत

कमल का फूल कीचड़ में खिलने के बाद भी अपनी सुंदरता और पवित्रता बनाए रखता है। इसलिए इसे पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र में मां दुर्गा को कमल अर्पित करके भक्त अपने नकारात्मक विचारों से मुक्ति पा सकते हैं।

4. मन को मिलता है सुकून

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा और मंत्रों का जाप करने से मन को एकाग्र करने में मदद मिल सकती है। पूजा में कमल का फूल अर्पित करना भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मविश्वास का अनुभव होता है।

5. परिवार में सुख-शांति की कामना

नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना परिवार की खुशहाली और सुख-शांति के लिए भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी या नवमी के दिन माता रानी को कमल के फूल अर्पित करके परिवार की उन्नति की कामना की जाती है।

मां दुर्गा को कितने कमल के फूल चढ़ाने चाहिए?

मां दुर्गा की विशेष पूजा में 108 कमल के फूल अर्पित करने चाहिए। दुर्गा पूजा के दौरान अष्टमी और नवमी के संधिकाल में 108 कमल के फूलों से पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान श्रीराम ने मां दुर्गा की विशेष आराधना की थी। इस पूजा को 'अकाल बोधन' के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि भगवान राम ने माता की पूजा के लिए 108 कमल के फूल अर्पित करने का संकल्प लिया था।

कथा के अनुसार, जब एक कमल का फूल कम पड़ गया, तो भगवान राम ने अपनी आंख अर्पित करने का निश्चय किया। उन्हें कमलनयन भी कहा जाता है। उनकी इस भक्ति से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया था।

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा को क्यों सबसे प्रिय है लाल गुड़हल? इस एक फूल में छिपा सुख-समृद्धि का रहस्य

यह भी पढ़ें- नेगेटिव एनर्जी से लेकर बुरी नजर तक, नवरात्र पर घर के बाहर क्यों लटकाए जाते हैं नींबू-मिर्च?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।