Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri Day 8th Maa Mahagauri 2023: इस विधि से करें मां महागौरी की पूजा, जानें खास मंत्र और महत्व

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 09:04 AM (IST)

    Shardiya Navratri Day 8th Maa Mahagauri 2023 नवरात्र के दौरान मां के नौ अवतारों की पूजा का विधान है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। महागौरी सदैव सोलहवें वर्ष में रहती हैं। गौरी शब्द से यह पता चलता है कि मां गिरिराज की बेटी हैं। जगदम्बा सदैव हाथों में त्रिशूल और डमरू लिए हुए बैल पर सवार रहती हैं। मां सफेद वस्त्र धारण करती हैं और उनका चेहरा शीतल चंद्रमा की तरह हमेशा चमकता रहता है।

    Hero Image
    Shardiya Navratri Day 8th Maa Mahagauri 2023

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shardiya Navratri Day 8th Maa Mahagauri 2023: नवरात्र का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान साधक मां भगवती के लिए व्रत रखते हैं। नवरात्र के दौरान मां के नौ अवतारों की पूजा का विधान है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। महागौरी सदैव सोलहवें वर्ष में रहती हैं। गौरी शब्द से यह पता चलता है कि मां गिरिराज की बेटी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जगदम्बा (Maa Mahagauri) सदैव हाथों में त्रिशूल और डमरू लिए हुए बैल पर सवार रहती हैं। मां सफेद वस्त्र धारण करती हैं और उनका चेहरा शीतल चंद्रमा की तरह हमेशा चमकता रहता है।

    देवी महागौरी की पूजा का महत्व 

    मां महागौरी राहु ग्रह की स्वामी हैं। वो कुंडली में राहु की प्रतिकूल स्थिति के कारण होने वाले सभी कष्टों को दूर करती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उपलब्धियों का आशीर्वाद देती हैं। साथ ही मां साधक के मन से भ्रम दूर करती हैं और सफल जीवन जीने की आशा और आत्मविश्वास जगाती हैं।

    यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2023: मां कालरात्रि भक्तों के दुखों को करेंगी परास्त, सप्तशती से लिए गए इन मंत्रों का करें जाप

    मां महागौरी की पूजा विधि 

    जलाभिषेक करें।

    लाल चुनरी चढ़ाएं।

    कुमकुम लगाएं।

    फूलों की माला अर्पित करें।

    हलवा पूड़ी का भोग चढ़ाएं।

    दुर्गा सप्तशती या महागौरी चालीसा का पाठ करें।

    आरती से पूजन का समापन करें।

    महागौरी स्तोत्र

    सर्वसङ्कट हन्त्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्.

    ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

    सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदायनीम्.

    डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

    त्रैलोक्यमङ्गल त्वंहि तापत्रय हारिणीम्.

    वददम् चैतन्यमयी महागौरी प्रणमाम्यहम्॥

    यह भी पढ़ें : Aaj Ka Love Rashifal 21 October 2023: इन राशियों को मिलेगा अपने पार्टनर का साथ, कुछ में होगी तकरार कुछ में बढ़ेगा प्यार

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'