Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के दौरान घर ले आएं ये 4 चीजें, चमक उठेगा सोया भाग्य
शारदीय नवरात्र (shardiya navratri 2025) की शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। वहीं आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को शारदीय नवरात्र का समापन होता है। नवरात्र के दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र (shardiya navratri 2025) की शुरुआत होगी। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है।
इस दौरान रोजाना देवी मां दुर्गा और नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए साधक नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। कई साधक मनोवांछित फल प्राप्त करने के बाद नौ दिनों तक देवी मां दुर्गा की कठिन साधना करते हैं।
शारदीय नवरात्र के दौरान खास उपाय (Shardiya Navratri 2025 Upay) भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख, सौभाग्य और खुशहाली आती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान ये 4 चीजें अपने घर जरूर ले आएं।
घर ले आएं ये चीजें
- अगर आप विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में सुख और शांति नहीं है तो शारदीय नवरात्र के दौरान छोटा सा त्रिशूल घर ले आएं। अगले दिन स्नान-ध्यान के बाद त्रिशूल को पूजा स्थल पर रखकर पूजा करें। आप चाहे तो त्रिशूल पर लाल रंग की चूनरी भी बांध सकते हैं। पूजा के बाद आप त्रिशूल को घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। इससे जीवन में व्याप्त नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
- घर में वास्तु दोष लगा है या परिवार के सदस्यों के मध्य अनबन है, तो शारदीय नवरात्र के दौरान शंख जरूर लेकर आएं। जगत की देवी मां दुर्गा अपने एक हाथ में शंख धारण कर रखी हैं। इसके लिए घर पर शंख रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है। शारदीय नवरात्र के दौरान रोजाना पूजा के समय शंख जरूर बजाएं।
- शारदीय नवरात्र के दौरान चांदी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा घर जरूर ले आएं। अगले दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो नवरात्र के दौरान डमरू घर ले आएं। अगले दिन डमरू को पूजा स्थल पर स्थापित करें। आप चाहे तो त्रिशूल में भी डमरू में भी बांध सकते हैं। वहीं, पूजा के बाद पूरे घर में डमरू बजाएं। इस उपाय को करने से घर में सुख एवं समृद्धि का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025 Puja Samagri: इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, अभी नोट करें घटस्थापना की सामग्री
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, माता रानी के साथ-साथ मिलेगी शनि देव की भी कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।