Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में घर में न रखें ये चीजें, वरना मिल सकते हैं अशुभ परिणाम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 12:54 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 Date हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि विशेष महत्व रखती है। इस दौरान घट स्थापना और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को पापियों का नाश करने के लिए जाना जाता है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि और की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2023 शारदीय नवरात्रि में घर में न रखें ये चीजें।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shardiya Navratri 2023: इस साल नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रही है और इसका समापन 23 अक्टूबर सोमवार के दिन होगा। इस वर्ष देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए, वरना मां दुर्गा रुष्ट हो सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न रखें ऐसी मूर्ति या तस्वीर

    शारदीय नवरात्रि में घर का माहौल सकारात्मक रहना चाहिए। वहीं वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति या टूटी हुई तस्वीर रखने से नकारात्मकता आती है। ऐसे में खंडित मूर्ति या तस्वीर को भी घर से बाहर कर दें। आप इन्हें किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2023: क्या पितृ पक्ष में महिलाएं भी कर सकती हैं पिंडदान, जानिए क्या कहता है गरुण पुराण

    पुराने जूते-चप्पल

    शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में फटे-पुराने जूते अथवा चप्पलों को भी नहीं रखना चाहिए। साथ ही कांच का टूटा हुआ सामान रखना भी अशुभ माना जाता है। अगर घर में बेकार या खराब घड़ी पड़ी है तो इसे भी तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। यह आपकी तरक्की तो में बाधा डाल सकती हैं। ऐसे में इन सभी चीजों को जल्द से जल्द घर से बाहर कर देना चाहिए।

    जानिए खानपान संबंधी नियम

    शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक सात्विक भोजन बनाया जाता है। ऐसे में इस दौरान खाने में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही नवरात्रि में मांस-मदिरा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ये चीजें घर के सकारात्मक वातावरण पर प्रभाव डालती हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में बासी खाना या खराब हो चुके खाद्य पदार्थों को भी नहीं रखना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner