Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023 Date: कब से हो रहा है शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 21 May 2023 02:57 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि हुई थी और आ रही समस्याएं दूर हो जाते हैं।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2023: जानिए कब से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्रि?

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shardiya Navratri 2023 Kab hai: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि पर्व के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा की आराधना करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। वहीं इसका समापन दशमी तिथि को विजयदशमी पर्व के साथ हो जाता है। आइए जानते हैं, वर्ष 2023 में कब से शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्रि?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि 2023 प्रारंभ तिथि (Shardiya Navratri 2023 Date)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 11 अक्टूबर रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से होगा और इस स्थिति का समापन 16 अक्टूबर को मध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर रविवार के दिन से होगी और विजयदशमी पर 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।

    शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर (Shardiya Navratri 2023 Calender)

    15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा

    16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

    17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा

    18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा

    19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा

    20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा

    21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा

    22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा

    23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा

    24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)

    शारदी नवरात्रि 2023 महत्व (Shardiya Navratri 2023 Importance)

    हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा की विशेष उपासना की जाती है और अखंड ज्योत जलाई जाती है। ऐसा करने से मां की कृपा सदैव बनी रहती है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि एवं धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।