Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shaniwar Daan: शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान, आर्थिक मुश्किलों से मुक्ति दिलाएंगे शनि देव

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    शनिवार के दिन दान-पुण्य करने से शनिदेव की कृपा मिलती है और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है। अगर आप आर्थिक परेशानियों से लगातार जूझ रहे हैं तो शनिवार के दिन दान अवश्य करें। हालांकि इस दिन किन चीजों का दान शुभ माना जाता है आइए उन वस्तुओं (Shaniwar Daan) के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Shaniwar Daan: शनिवार के दिन करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। शनि देव कर्मफलदाता हैं, जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल प्रदान करते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अन्य कोई नकारात्मक प्रभाव चल रहा हो, तो उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें आर्थिक परेशानियां भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, शनिवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान (Shaniwar Daan List) करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, तो आइए उन वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

    शनिवार के दान का महत्व (Shaniwar Daan Significance)

    शनिवार के दिन किए गए दान का विशेष महत्व है। यह न केवल शनिदेव की कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है, बल्कि इससे जीवन में सकारात्मकता और शांति भी आती है। कहा जाता है कि शनिवार के दिन दान करने से घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

    वहीं, व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को दान जरूर करें।

    इन चीजों का करें दान (Shaniwar Ko Karen Ye Daan)

    • काले तिल शनिदेव को अत्यंत प्रिय हैं। ऐसे में शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। इससे धन की मुश्किलें दूर होंगी।
    • शनिवार को सरसों के तेल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप किसी जरूरतमंद को सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।
    • शनिवार के दिन लोहे का दान करना लाभकारी होता है। हालांकि, ध्यान रहे कि नया लोहा दान करने की बजाय यदि आप पुरानी लोहे की वस्तुएं दान करते हैं तो यह अधिक फलदायी होता है।
    • शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े जरूरतमंद लोगों को दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
    • उड़द की दाल का दान भी शनिवार के दिन शुभ माना जाता है। ऐसे में आप उड़द की दाल का दान किसी मंदिर में या गरीब व्यक्ति को कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी।
    • शनिवार के दिन पुराने जूते-चप्पल का दान करना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा मिलेगी।

    इन बातों का रखें ध्यान ( In Baton Ka Rakhen Dhyan)

    • दान हमेशा साफ मन से करें।
    • दान करने वाली वस्तुएं अच्छी स्थिति में होनी चाहिए।
    • अपनी क्षमतानुसार ही दान करें।
    • दान करते समय अहंकार न करें।
    • जरूरतमंद लोगों को दान करना अधिक फलदायी होता है।

    यह भी पढ़ें: Sita Navami 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी सीता नवमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।