Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shani Vakri 2023: शनि वक्री के कारण 5 महीने तक इन राशियों को रहना होगा सतर्क

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 03:28 PM (IST)

    Shani Vakri 2023 ज्योतिष गणना के अनुसार 17 जून को शनि स्वराशी कुंभ में वक्री हो जाएंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं-

    Hero Image
    Shani Vakri 2023 शनि वक्री की अवधि में ये राशियां रहें सतर्क।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Vakri 2023 Negetive Effect: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 17 जून 2023, शनिवार के दिन शनि देव स्वराशी कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार, वक्र शनि को अनुकूल नहीं माना जाता है। वहीं शनि की वक्री स्थिति के कारण राशियों को जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि शनि सबसे मंद गती से चलते हैं और करीब ढाई वर्ष तक एक ही राशि में विराजमान रहते हैं। इस दौरान सभी 12 राशियों को शनि की शुभ और अशुभ दृष्टि का सामना करना पड़ता है। 17 जून को हो रहे शनि वक्री के कारण 5 महीने तक कुछ राशियों को जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को शनि वक्री की अवधि में रहना होगा सतर्क।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों को शनि वक्री की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान कार्य का बोझ बढ़ सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। व्यापार क्षेत्र में भी जातक को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ तनाव उत्पन्न होने की संभावना अधिक है। इसलिए संयम और धैर्य से फैसले लेने का प्रयास करें।

    कर्क राशि

    शनि वक्री का अशुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान इस राशि पर शनि ढैय्या का भी प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान जातक स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को अनदेखा ना करें। साथ ही बड़ी रकम निवेश में लगाने से बचें। इस दौरान वाहन इत्यादि का प्रयोग भी ध्यान से करें।

    कन्या राशि

    शनि वक्री के कारण कन्या राशि के जातकों आर्थिक क्षेत्र में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान छोटी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। पेट से जुड़ी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ भाई-बहन में विवाद बढ़ सकता है। मन को शांत रखकर कार्य करने की आवश्यकता है।

    वृश्चिक राशि

    शनि वक्री के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। साथ ही माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विषसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।