Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Jayanti 2022: बेहद खास है इस बार शनि जयंती, राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान

    By Pradeep ChauhanEdited By:
    Updated: Sat, 28 May 2022 08:46 PM (IST)

    Shani Jayanti 2022 मेष राशि के जातक सरसों का तेल और काले तिल दान करें। वहीं वृषभ राशि वाले जातकों को काले कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद शनि मजबूत होता है।

    Hero Image
    Shani Jayanti 2022: वृश्चिक राशि के जातकों को लोहे की चीजें दान करनी चाहिए।

    नई दिल्ली। Shani Jayanti 2022: शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन हुआ था। इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या 30 मई के दिन पड़ रही है। दरअसल, शनि जयंती का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन किया गया दान और उपाय विशेष फलदायी साबित होते हैं। शनि जयंती के दिन शनि की कुदृष्टि से गुजर लोगों को पूजा-पाठ और उपासना आदि करने की सलाह दी जाती है। साथ ही अगर इस दिन राशि के अनुसार दान किया जाए, तो विशेष लाभ देता है। आइए जानें शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या दान करना चाहिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष और वृषभ राशि: शनि जयंती के दिन अगर आप शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन मेष राशि के जातक सरसों का तेल और काले तिल दान करें। वहीं, वृषभ राशि वाले जातकों को काले कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद शनि मजबूत होता है।

    सिंह राशि और कन्या राशि: शनि जयंती के अवसर पर सिंह राशि के लोग ओम वरेण्याय नमः मंत्र का जाप करें। और कन्या राशि के जातकों को काला छाता और चमड़े के जूते का दान करने की सलाह दी जाती है। 

    तुला और वृश्चिक राशि: शनि जंयती के दिन राशि के अनुसार दान करना विशेष फलदायी होता है। तुला राशि के जातक काले वस्त्र और काला छाता, सरसों का तेल आदि का दान कर सकते हैं। वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों को लोहे की चीजें दान करनी चाहिए।

    धनु राशि और मकर राशि: धनु राशि के जातक शनि की कृपा पाने के लिए सिर्फ इस मंत्र ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का ही जाप करें।  वहीं, मकर राशि के जातक इस दिन पशु-पक्षियों को दाना-पानी दें। 

    मिथुन राशि और कर्क राशि: शनि देव की कृपा से व्यक्ति के सभी कार्य सफल होते हैं। ऐसे में मिथुन और कर्क राशि के जातक इस दिन उड़द की दाल, काला तिल और सरसों का तेल दान कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि सरसों का तेल पहले ही खरीद कर रख लें।

    कुंभ राशि और मीन राशि: इस दिन कुंभ राशि के लोग कुष्ठ रोगियों को दवाओं का दान करें। वहीं, मीन राशि के जातकों को सरसों का तेल, काला तिल और दवाएं दान करने की सलाह दी जाती है।

    इन उपायों से करें प्रसन्न हो जाएंगे शनि देव

    1. इस दिन भगवान शिव का काले तिल मिले हुए जल से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

    2. इस दिन शनिदेव को अपराजिता के फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    3.शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए गरीब व जरूरतमंद को सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए।

    4. शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

    शनि जयंती पर बन रहे खास संयोग

    शनि जयंती पर शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि जयंती पर ग्रहों का ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। शनि जयंती के दिन वट सावित्री व्रत व सोमवती अमावस्या भी है।