Shani Dev Puja: शनिदेव की पूजा के समय करें उनके नामों का जाप, कुंडली से समाप्त होगा शनि दोष
शनिवार का दिन भगवान शनि की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त शनिवार की शाम पीपल के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं और उनके 108 नामों (Shani Dev 108 Names) का जाप करते हैं। उनके सभी कष्टों का अंत होता है। साथ ही कुंडली से शनि दोष भी खत्म होता है तो चलिए यहां पढ़ते हैं -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Dev 108 Names: भगवान शनि की पूजा हिंदू धर्म में बहुत विशेष मानी जाती है। शनिवार के दिन शनि पूजन का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त शनिवार की शाम पीपल के सामने सरसों के तेल या तिल के तेल का दीपक जलाते हैं और उनके 108 नामों का जाप करते हैं। उन्हें कभी शनि की कुदृष्टि का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही उनका कल्याण होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। ऐसे में सुबह उठकर स्नान करें। अगर व्रत रख रहे हैं, तो सुबह विधिवत शनि देव की पूजा करें और उनकी कथा का पाठ करें।
फिर शाम को किसी शनि मंदिर जाकर वहां उनकी प्रतिमा में सरसों का तेल चढ़ाएं और पीपल वृक्ष के सामने दीया जलाएं। आरती से पूजा को पूर्ण करें और जरूरतमंदों की मदद करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगेंगे।
।।शनिदेव के 108 नाम ।।
- ऊँ शनैश्चराय नमः
- ऊँ शान्ताय नमः
- ऊँ सर्वाभीष्टप्रदायिने नमः
- ऊँ शरण्याय नमः
- ऊँ वरेण्याय नमः
- ऊँ सर्वेशाय नमः
- ऊँ सौम्याय नमः
- ऊँ सुरवन्द्याय नमः
- ऊँ सुरलोकविहारिणे नमः
- ऊँ सुखासनोपविष्टाय नमः
- ऊँ सुन्दराय नमः
- ऊँ घनाय नमः
- ऊँ घनरूपाय नमः
- ऊँ घनाभरणधारिणे नमः
- ऊँ घनसारविलेपाय नमः
- ऊँ खद्योताय नमः
- ऊँ मन्दाय नमः
- ऊँ मन्दचेष्टाय नमः
- ऊँ महनीयगुणात्मने नमः
- ऊँ मर्त्यपावनपदाय नमः
- ऊँ महेशाय नमः
- ऊँ छायापुत्राय नमः
- ऊँ शर्वाय नमः
- ऊँ शततूणीरधारिणे नमः
- ऊँ चरस्थिरस्वभा वाय नमः
- ऊँ अचञ्चलाय नमः
- ऊँ नीलवर्णाय नम:
- ऊँ नित्याय नमः
- ऊँ नीलाञ्जननिभाय नमः
- ऊँ नीलाम्बरविभूशणाय नमः
- ऊँ निश्चलाय नमः
- ऊँ वेद्याय नमः
- ऊँ विधिरूपाय नमः
- ऊँ विरोधाधारभूमये नमः
- ऊँ भेदास्पदस्वभावाय नमः
- ऊँ वज्रदेहाय नमः
- ऊँ वैराग्यदाय नमः
- ऊँ वीराय नमः
- ऊँ वीतरोगभयाय नमः
- ऊँ विपत्परम्परेशाय नमः
- ऊँ विश्ववन्द्याय नमः
- ऊँ गृध्नवाहाय नमः
- ऊँ गूढाय नमः
- ऊँ कूर्माङ्गाय नमः
- ऊँ कुरूपिणे नमः
- ऊँ कुत्सिताय नमः
- ऊँ गुणाढ्याय नमः
- ऊँ गोचराय नमः
- ऊँ अविद्यामूलनाशाय नमः
- ऊँ विद्याविद्यास्वरूपिणे नमः
- ऊँ आयुष्यकारणाय नमः
- ऊँ आपदुद्धर्त्रे नमः
- ऊँ विष्णुभक्ताय नमः
- ऊँ वशिने नमः
- ऊँ विविधागमवेदिने नमः
- ऊँ विधिस्तुत्याय नमः
- ऊँ वन्द्याय नमः
- ऊँ विरूपाक्षाय नमः
- ऊँ वरिष्ठाय नमः
- ऊँ गरिष्ठाय नमः
- ऊँ वज्राङ्कुशधराय नमः
- ऊँ वरदाभयहस्ताय नमः
- ऊँ वामनाय नमः
- ऊँ ज्येष्ठापत्नीसमेताय नमः
- ऊँ श्रेष्ठाय नमः
- ऊँ मितभाषिणे नमः
- ऊँ कष्टौघनाशकर्त्रे नमः
- ऊँ पुष्टिदाय नमः
- ऊँ स्तुत्याय नमः
- ऊँ स्तोत्रगम्याय नमः
- ऊँ भक्तिवश्याय नमः
- ऊँ भानवे नमः
- ऊँ भानुपुत्राय नमः
- ऊँ भव्याय नमः
- ऊँ पावनाय नमः
- ऊँ धनुर्मण्डलसंस्थाय नमः
- ऊँ धनदाय नमः
- ऊँ धनुष्मते नमः
- ऊँ तनुप्रकाशदेहाय नमः
- ऊँ तामसाय नमः
- ऊँ अशेषजनवन्द्याय नमः
- ऊँ विशेशफलदायिने नमः
- ऊँ वशीकृतजनेशाय नमः
- ऊँ पशूनां पतये नमः
- ऊँ खेचराय नमः
- ऊँ खगेशाय नमः
- ऊँ घननीलाम्बराय नमः
- ऊँ काठिन्यमानसाय नमः
- ऊँ आर्यगणस्तुत्याय नमः
- ऊँ नीलच्छत्राय नमः
- ऊँ नित्याय नमः
- ऊँ निर्गुणाय नमः
- ऊँ गुणात्मने नमः
- ऊँ निरामयाय नमः
- ऊँ निन्द्याय नमः
- ऊँ वन्दनीयाय नमः
- ऊँ धीराय नमः
- ऊँ दिव्यदेहाय नमः
- ऊँ दीनार्तिहरणाय नमः
- ऊँ दैन्यनाशकराय नमः
- ऊँ आर्यजनगण्याय नमः
- ऊँ क्रूराय नमः
- ऊँ क्रूरचेष्टाय नमः
- ऊँ कामक्रोधकराय नमः
- ऊँ कलत्रपुत्रशत्रुत्वकारणाय नमः
- ऊँ परिपोषितभक्ताय नमः
- ऊँ परभीतिहराय नमः
- ऊँ भक्तसंघमनोऽभीष्टफलदाय नमः
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 30 November 2024: नोट करें शनिवार का शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।