Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Amavasya पर शिवजी की पूजा के समय करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 09:00 PM (IST)

    गरुड़ पुराण में वर्णित है कि अमावस्या तिथि (Shani Amavasya 2025 Date) पर पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति विशेष पर पितरों की कृपा बरसती है। वहीं पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है। इसके अगले दिन पहला श्राद्ध किया जाता है।

    Hero Image
    Shani Amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार 23 अगस्त को भाद्रपद अमावस्या है। यह दिन देवों के देव महादेव और पितरों को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत उनकी सहायक नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद भक्ति भाव से देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही पितरों का तर्पण और पिंडदान करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि शनि अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक पर शिव और शक्ति की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

    साधक भक्ति भाव से शनि अमावस्या के दिन भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव और शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनि अमावस्या के दिन विधिवत देवों के देव महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन 'ॐ महाकाल नमः और ऊँ महेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ उमापति नमः और ऊँ नित्याय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की और उन्नति पाने के लिए 'ॐ भोलेनाथ नमः और ऊँ वीराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक महादेव की कृपा पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन 'ॐ चंद्रधारी नमः और ऊँ कूर्माङ्गाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए अमावस्या के दिन 'ॐ ज्योतिलिंग नमः और ऊँ गोचराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक जीवन में सफल होने के लिए अमावस्या के दिन 'ॐ त्रिनेत्रधारी नमः और ऊँ वरिष्ठाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक भौतिक सुखो में वृद्धि पाने के लिए शनि अमावस्या के दिन 'ॐ केदारनाथ नमः और ऊँ श्रेष्ठाय नमः
    • ' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त करने के लिए पूजा के समय 'ॐ सोमनाथ नमः और ऊँ भव्याय नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी पाने के लिए पूजा करते समय 'ॐ महेश नमः और ऊँ क्रूराय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन पूजा करते समय 'ॐ नागधारी नमः और ऊँ सर्वेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक शनि देव की कृपा पाने के लिए पूजा के समय 'ॐ नीलेश्वर नमः और ऊँ वशिने नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए अमावस्या के दिन 'ॐ गोरीशंकर नमः और ऊँ क्रूराय नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट

    यह भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर जरूर करें ये काम, दूर होगी पितरों की नाराजगी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।