Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shakun Shastra: क्या आपको भी सुबह-सुबह दिखता है कबूतर? जीवन में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 10:00 PM (IST)

    शकुन शास्त्र में कई पशु-पक्षियों को शुभ और अशुभ दृष्टि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि आपको रोजाना सुबह के समय कबूतर दिखाई देता है तो यह आपके जीवन में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे सकता है। आइए जानते हैं कि कबूतर का दिखना आपको आने वाले जीवन के बारे में क्या संकेत देता है।

    Hero Image
    Shakun Shastra क्या होता है सुबह-सुबह कबूतर देखने का मतलब?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Meaning of seeing Pigeon: सनातन संस्कृति में प्रकृति को विशेष महत्व दिया गया है। इसी के साथ कई पशु-पक्षियों को शुभता और अशुभता से जोड़कर भी देखा जाता है। इसी प्रकार शकुन शास्त्र में माना गया है कि यदि किसी व्यक्ति को रोजाना सुबह कबूतर दिखाई देता है, तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कबूतर शुभ या अशुभ

    कई मान्यताओं के अनुसार, कबूतर को शांति का दूत कहा जाता है। ऐसे में कबूतर को देखने का अर्थ होता है, कि आपके जीवन में शांति का आगमन होने वाला है। इसके साथ ही यह आपको कोई शुभ समाचार मिलने का भी संकेत भी हो सकता है।

    कबूतर का बालकनी में आना

    यदि सुबह के समय आपकी बालकनी या छत पर कबूतर आता है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन से कोई बड़ा संकट टलने वाला है। इससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

    कबूतर का घर में अंदर घुसना

    कभी-कभी कबूतर घर के अंदर भी घुस आते हैं। ऐसे में यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है, क्योंकि कबूतर का घर में घुसने का अर्थ है की माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बरसाने वाली है, जिससे आपको भविष्य में धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें - Hanuman Jayanti 2024: कर्ज होगा समाप्त, बेवजह के मुकदमों से मिलेगी मुक्ति, करें हनुमान जयंती पर ये आसान उपाय

    कबूतर का घोंसला बनाना

    यदि आपके घर में कबूतर ने घोंसला बना लिया है, तो उसे हटाने का प्रयास न करें। क्योंकि शकुन शास्त्र में कबूतर का घर में घोंसला बनाना बहुत ही शुभ माना गया है। यह इस बात की ओर इशारा करना कि आपको धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखेंगे ये शुभ चीजें, तो नहीं सताएगी धन की कमी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'