विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तनाव रहता है, कर्ज से घिरे हैं और कलह से नहीं मिल रहा छुटकारा… सावन में रोज करें इन मंत्रों का जाप

Published: Sat, 26 Jul 2025 08:00 AM (IST)

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का समय है। इस दौरान उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन की ...और पढ़ें

सावन में हर दिन सुबह-शाम इन मंत्रों के 108 बार जप करने से मिलेगी राहत।
सावन में हर दिन सुबह-शाम इन मंत्रों के 108 बार जप करने से मिलेगी राहत।

HighLights

  1. रुद्र गायत्री मंत्र और ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ होता है।
  2. ॐ नमः शिवाय जैसे मंत्र तनाव को कम करते हैं और मन को शांति मिलती है।
  3. शिवजी के इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में बार-बार आ रही बाधाएं दूर होंगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव शंकर की पूजा-आराधना करने का है। उनके मंत्रों का जप करने से जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलती है। अगर आपके परिवार में सुख-शांति की कमी हो या दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही हो या कर्ज के जाल में फंस गए हैं, तो शिव मंत्रों के जाप से कृपा होगी। 

जीवन में बार-बार आ रही बाधाएं दूर होंगी। सावन में हर दिन सुबह-शाम इस मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से एक साथ घर परिवार की अनेक समस्याएं महादेव हमेशा के लिए दूर कर देंगे। भगवान शिव की आराधना बहुत ही सरल एवं बहुत ही फलदायी मानी गई है। 

सावन मास में सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। सोमवार के अलावा भी कुछ लोग पूरे सावन मास में हर दिन विधि विधान से भगवान शिव का पूजन करते हैं। कहा जाता है कि सावन मास में की गई शिव पूजा कभी खाली नहीं जाती।

दांपत्य जीवन में सुखों के लिए 

घर परिवार और दांपत्य जीवन की समस्त बाधाओं को दूर करने के लिए सावन में रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे पति-पत्नी के बीच चल रही कलह भी खत्म होती है। इस मंत्र का 108 बार सुबह-शाम जाप करने से शिव कृपा प्राप्त होती है।

रुद्र गायत्री मंत्र

।।ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात॥

तनाव दूर करने के लिए जपें ये मंत्र

भगवान शिव के कई मंत्र हैं, जिनमें से "ॐ नमः शिवाय" सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली मंत्र है। इसके अलावा "महामृत्युंजय मंत्र" और "शिव ध्यान मंत्र" का जाप करने से भी जीवन में तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। 

1. पंचाक्षरी मंत्र 

ॐ नमः शिवाय। 

यह पंचाक्षरी मंत्र है, जिसका अर्थ है "मैं भगवान शिव को नमन करता हूँ"। इसका जाप करने से भय, तनाव और चिंता दूर होती है। 

2. महामृत्युंजय मंत्र

"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥"

यह मंत्र भगवान शिव से मृत्यु और भय से मुक्ति के लिए प्रार्थना है। 

3. शिव ध्यान मंत्र

"करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसंवापराधं। विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥"

यह मंत्र भगवान शिव से सभी प्रकार के अपराधों के लिए क्षमा मांगने और मन को शुद्ध करने के लिए है।

कर्ज से मुक्ति के लिए पढ़ें ये मंत्र 

क्या आप उधार से परेशान हो गए हैं और कर्ज से जाल से निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का रोजाना 108 बार जाप लगातार 41 दिनों तक करना है। इसके जाप से कर्ज खत्म होने के रास्ते बनने लगेंगे। 

'ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः', यह आसान मंत्र आपको बड़े से बड़े कर्ज से मुक्ति दिला सकता है।

यह भी पढ़ें- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की कहानी, यहां मरीजों की ठीक होती है बीमारी… जानिए क्यों है यह खास

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।