विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि के दिन घर ले आएं ये चीजें, हर परेशानी हो जाएगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 22 Jul 2025 08:09 PM (IST)

सनातन शास्त्रों में निहित है कि देवों के देव महादेव जलाभिषेक से प्रसन्न होते हैं। ऐसा भी कहा जाता है ...और पढ़ें

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

HighLights

  1. सावन का महीना 09 अगस्त को समाप्त होगा।
  2. 29 जुलाई के दिन नाग पंचमी मनाई जाएगी।
  3. भगवान शिव की पूजा से सुखों में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि है। यह पर्व हर साल सावन महीने में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में सावन शिवरात्रि के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से शिवजी की कृपा साधक पर बरसती है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन ये चीजें जरूर घर ले आएं। इन चीजों को घर लाने से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। आइए जानते हैं-  

सावन शिवरात्रि पर घर ले आएं चीजें

  • सावन शिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर लेकर आएं। अब विधि विधान से पारद शिवलिंग को पूजा गृह में स्थापित करें। इस समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से महादेव की कृपा आप पर बरसेगी। साथ ही घर में सुख और शांति बनी रहेगी।
  • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन घर पर डमरू लेकर आएं। वहीं, पूजा के समय कुछ समय के लिए डमरू बजाएं। आप चाहे तो घर के सभी कमरे में डमरू बजा सकते हैं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही शिवजी की कृपा बानी रहती है।
  • आर्थिक विषमता दूर करने के लिए सावन  शिवरात्रि के दिन कामधेनु गाय घर लेकर आएं। कामधेनु गाय की विधि-विधान से पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद स्थापित करें। आप चाहे तो घर की तिजोरी में भी कामधेनु गाय रख सकते हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • अगर आप जीवन में व्याप्त परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन छोटा सा त्रिशूल घर लेकर आएं। आप चाहे तो त्रिशूल को छत पर लगा सकते हैं। वहीं, पूजा गृह में भी रख सकते हैं। इस उपाय को करने से भी घर में सुख और शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर करें पूजा, पढ़िए बनाने की विधि और इसके लाभ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।