Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही सावन सोमवार समेत विशेष एवं शुभ तिथि पर व्रत रखा जाता है। सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2024) व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Shivratri 2024: हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस प्रकार सावन महीने में मासिक शिवरात्रि 02 अगस्त को है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य में वृद्धि हेतु और अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में सावन शिवरात्रि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि पर विधि-विधान से शिव-शक्ति की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर महादेव को प्रिय भोग से करें प्रसन्न, चमक जाएगी आपकी किस्मत
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर मसूर की दाल और लाल मिर्च का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर चावल, चीनी और नमक का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर हरे रंग के मौसमी फलों का दान करें।
- कर्क राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर दूध, दही, चावल और मिश्री का दान करें।
- सिंह राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गुड़ और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
- कन्या राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर साबुत मूंग और हरे रंग की चूड़ियों का दान करें।
- तुला राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर सफेद रंग के कपड़े और शुद्ध घी का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गुड़, शहद और मसूर की दाल का दान करें।
- धनु राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर पके केले और पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
- मकर राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर चमड़े के जूते-चप्पल और छतरी का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर काले तिल और काले रंग के कपड़े का दान करें।
- मीन राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर चने की दाल,केसर युक्त दूध का दान करें।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि को लेकन न हो कन्फ्यूज, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।