Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर महादेव को प्रिय भोग से करें प्रसन्न, चमक जाएगी आपकी किस्मत

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 05:37 PM (IST)

    सावन में भक्त गंगा नदी से कांवड़ के साथ जल लाते हैं उसी जल से सावन शिवरात्रि पर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। वर्ष 2024 में कांवड़ यात्रा का जल 02 अगस्त (Kanwar Yatra Ka Jal Kab Chadega) को चढ़ेगा। इस दिन जलाभिषेक करने से शिव जी जल्द प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रभु के भोग में प्रिय चीजें शामिल करें।

    Hero Image
    Bhog for lord shiv: भगवान शिव के प्रिय भोग

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Shivratri 2024: सनातन धर्म में सावन माह की शिवरात्रि पर भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को अधिक प्रिय है। मान्यता है कि सावन (Sawan 2024) में महादेव की विधिपूर्वक पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है और जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाने से पूजा सफल होती है। आइए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि पर महादेव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: 2 या 3 अगस्त, कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि? एक क्लिक में दूर करें कन्‍फ्यूजन

    भगवान शिव के प्रिय भोग (Bhagwan Shiv Ke Priya Bhog)

    • आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए सावन शिवरात्रि पर महादेव का अभिषेक करें और सूखे मेवे का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही साधक को सभी क्षेत्र में सफलता मिलती है
    • संतान सुख की प्राप्ति के लिए सावन शिवरात्रि का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महादेव की पूजा करें और खीर, आलू का हलवा, दही और घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से जातक को जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
    • बिजनेस में वृद्धि के लिए सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को भांग और धतूरा अर्पित करें। इससे बिजनेस में वृद्धि होती है और महादेव प्रसन्न होते हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि शिव जी को भोग लगाते समेत मंत्र का जप जरूर करें।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप (Bhog Mantra)

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

    सावन शिवरात्रि 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 02 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और इसके अगले दिन यानी 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में सावन शिवरात्रि का पर्व 02 अगस्त को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Chandra Gochar 2024: सावन शिवरात्रि तक इन 2 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सारे बिगड़े काम


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।