Chandra Gochar 2024: सावन शिवरात्रि तक इन 2 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सारे बिगड़े काम
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा के गोचर (Chandra Gochar 2024) से जातक के विचार और व्यवहार में बदलाव आता है। जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। साथ ही शु ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस महीने में पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। व्रती श्रद्धा भाव से शिव-शक्ति की पूजा करते हैं। साथ ही सावन सोमवार पर व्रत रखते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सावन शिवरात्रि तक चंद्र देव के गोचर से 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ? पढ़ें मासिक राशिफल
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र देव 31 जुलाई यानी कामिका एकादशी तिथि पर राशि परिवर्तन करेंगे। कामिका एकादशी की रात को चंद्र देव 10 बजकर 15 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव सवा दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि
.jpg)
सावन का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। इससे पूर्व सावन शिवरात्रि तक महादेव की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस समय में चंद्र देव वृषभ राशि के अर्थ भाव में रहेंगे। इससे आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस समय शुभ ग्रह गुरु और मंगल वृषभ राशि में विराजमान हैं।
सिंह राशि
.jpg)
कामिका एकादशी तिथि पर सुखों के कारक शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव पूर्व से विराजमान हैं। वहीं, चंद्र के मिथुन राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ होगा। चंद्र देव आय भाव में विराजमान होंगे। अतः सावन शिवरात्रि तक यात्रा के योग बन सकते हैं। ये यात्रा कारोबार के लिए हो सकती है। आमदनी बढ़ेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश से भी लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।