Sawan Somwar 2025: सावन के तीसरे सोमवार पर इन खास चीजों से करें महादेव का अभिषेक, पैसों की किल्लत होगी दूर
सनातन धर्म में है कि भगवान शिव महज एक लोटा जल और फल (Sawan Somwar 2025 Upay) से प्रसन्न हो जाते हैं। इसके लिए साधक भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुभ ग्रह मजूबत होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन सोमवार के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, शांति और खुशहाली आती है। यह व्रत स्त्री और पुरुष दोनों ही करते हैं।
इस अवसर पर शिव मंदिरों को सजाया जाता है। साथ ही मंदिरों में भगवान शिव की भव्य तरीके से पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर साधक भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। जलाभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट भी दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Sawan 2025 2nd Somwar: सावन में जरूर करें ये काम, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार (Sawan Somwar 2025) पर इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।
भगवान शिव का अभिषेक
- अगर आप न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होती है।
- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो गंगाजल में शमी के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक विषमता दूर होती है। आप गन्ने के रस से भी भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन की समस्या दूर होती है।
- अगर आप शनिदेव की कुदृष्टि से बचना चाहते हैं, तो सावन माह के तीसरे सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय शिव गायत्री मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा भी बरसती है।
- अगर आप कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। इससे कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
- अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें- Sawan 2025: रखेंगे इन बातों का ध्यान, तभी कहलाएंगे सच्चे शिव भक्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।