Sarva Pitru Amavasya 2025 Daan: सर्व पितृ अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
ज्योतिषियों की मानें तो सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya 2025 Daan) पर भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। सर्व पितृ अमावस्या पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष का समापन 22 सितंबर को होगा। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या मनाई जाएगी। सर्व पितृ का आशय सभी पितरों से है। इसके लिए आश्विन अमावस्या के दिन सर्व पितृ का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। श्राद्ध और तर्पण से पितृ तृप्त और प्रसन्न होते हैं। पितृ अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। उनकी कृपा और आशीर्वाद से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने के बाद दान किया जाता है। इसके लिए सर्व पितृ अमावस्या के दिन पूजा के बाद आर्थिक स्थिति अनुसार दान करें। आप अन्न, धन और कपड़े का दान कर सकते हैं। इस दिन दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें।
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या को लाल रंग के कपड़े और मौसमी फल का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल, चीनी और आटा का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।
- कर्क राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन दूध, दही, पोहा और शक्कर का दान करें।
- सिंह राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन गेहूं और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
- कन्या राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करें।
- तुला राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल, दाल, सफेद तिल और जौ का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या को शहद, गुड़ और लाल रंग के फल का दान करें।
- धनु राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन मकई, केला, पपीता, गन्ना का दान करें।
- मकर राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूरतमंदों के मध्य खिचड़ी का वितरण करें।
- कुंभ राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन चमड़े के जूते-चप्पल और कंबल का दान करें।
- मीन राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्या के दिन पीले रंग के कपड़े और बेसन का दान करें।
यह भी पढ़ें- Sarva Pitru Amavasya के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, पितृ दोष के साथ दूर होंगे सभी दुख
यह भी पढ़ें- Sarva Pitru Amavasya 2025: पितरों को खुश करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, नोट करें स्नान-दान मुहूर्त
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।