Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं ये 3 भोग, जरूर अर्पित करें उनकी प्रिय चीजें

    सफला एकादशी का दिन शास्त्रों में बहुत ही कल्याणकारी माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्री हरि की आराधना करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं तो आइए इस दिन (Saphala Ekadashi 2024) विष्णु जी को क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है यहां जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 20 Dec 2024 01:10 PM (IST)
    Hero Image
    Saphala Ekadashi 2024:विष्णु जी की प्रिय वस्तुएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सफला एकादशी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस साल की आखिरी एकादशी है, जो पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस व्रत का पालन श्रद्धापूर्वक करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके साथ ही कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। कहते हैं कि इस दिन (Saphala Ekadashi 2024) अगर भगवान विष्णु को उनकी कुछ प्रिय चीजें अर्पित की जाएं, तो जीवन में खुशहाली आती है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग (Saphala Ekadashi Bhog List)

    सफला एकादशी के दिन श्री हरि को केसर की खीर, पंचामृत और धनिया की पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि यह 3 भोग श्री हरि और मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं, जो साधक इस दिन उन्हें ये भोग सच्चे भाव से चढ़ाते हैं, उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव के लिए बनी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी और विवाह से जुड़ी सभी समस्याओं से मुक्ति मलती है।

    यह भी पढ़ें: Shani Trayodashi 2024: कब है शनि त्रयोदशी? व्रत रखने से पहले नोट करें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    अर्पित करें ये फूल (Lord Vishnu Favorie Flower)

    एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गेंदा, कदम, चंपा, चमेली, केतकी, केवड़ा, वैजयंती, तुलसी की मंजरी और हर हरसिंगार का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। कहते हैं कि इस दिन अगर श्री हरि को इनमें से कोई भी फूल चढ़ाए जाएं, तो वह बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।

    इसके साथ ही अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरी करते हैं। ऐसे में श्री हरि के भक्तों को इस तिथि पर उनके इन प्रिय फूलों को जरूर चढ़ाना चाहिए।

    एकादशी पर करें इन मंत्रों का जप

    1. ॐ विष्णवे नम:।।

    2. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

    3. शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्।

    लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्।।

    यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025 And Shani Gochar: पहले सूर्य ग्रहण पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, शनि होंगे मेहरबान

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।