विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र: कठोर हाथ वाले लोग अच्छे होते हैं या बुरे, बनावट से जानें स्वभाव से जुड़े चौंकाने वाले संकेत

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:20 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कठोर हाथ वाले लोग मेहनती, व्यावहारिक और अनुशासित होते हैं। इनमें संघर्ष करने की क्षमता अधिक ...और पढ़ें

कठोर हाथ वाले व्यक्तियों का स्वभाव । (Picture Credit- AI Generated)

 कठोर हाथ वाले व्यक्तियों का स्वभाव । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के केवल अलग-अलग अंगों की बनावट ही नहीं देखी जाती है बल्कि उनका आकार-प्रकार और मुलायमियत भी देखी जाती है। इससे भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे काफी कुछ जानने को मिलता है। हथेली और हाथ की बनावट को भी इसमें खास महत्व दिया जाता है। इसी आधार पर कठोर या सख्त हाथ वाले लोगों के स्वभाव को लेकर कई बातें कही जाती हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे होते हैं, वो लोग जिनका हाथ होता है बहुत ज्‍यादा कठोर।

मेहनती और कर्मठ स्वभाव

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ कठोर होते हैं, वे मेहनती और कर्मठ होते हैं। ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों में काम करने से पीछे नहीं हटते। उन्हें लगातार प्रयास करना और अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करना पसंद हो सकता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग आराम करने की जगह काम को अधिक महत्व देते हैं और जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।

जमीन से जुड़े और व्यावहारिक

कठोर हाथ वालों की सोच व्यावहारिक होती है। ऐसे व्यक्ति सपनों और कल्पनाओं की बजाय वास्तविक परिस्थितियों को देखकर निर्णय लेने वाले माने जाते हैं। वे किसी काम के फायदे और नुकसान पर विचार करके आगे बढ़ना पसंद करते हैं। यही कारण है कि उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ और व्यावहारिक स्वभाव वाला माना जाता है।

अनुशासन को देते हैं महत्व

माना जाता है कि कठोर हाथ वाले लोग नियम और अनुशासन को महत्व देने वाले होते हैं। वे चाहते हैं कि काम समय पर पूरा हो और जिम्मेदारियां ठीक तरीके से निभाई जाएं। अपने काम के प्रति गंभीर रहने के कारण ऐसे लोग परिवार या कार्यस्थल पर भी जिम्मेदार भूमिका निभाते हैं।

संघर्ष से नहीं घबराते

कठोर हाथ वाले मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। इनके अंदर संघर्ष करने की क्षमता अन्‍य लोगों से अधिक होती है। ऐसे लोगों के बारे में माना जाता है कि परेशानी आने पर वे आसानी से हार नहीं मानते। वे धीरे-धीरे आगे बढ़ने और लगातार प्रयास करते रहते हैं। ये लोग विश्वास का दामन कभी नहीं छोड़ते। इन्‍हें बेशक सफलता देर से मिले, फिर भी इनका प्रयास जारी रहता है।

जिद्दी होते हैं

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अत्यधिक कठोर हाथ वाले लोग बहुत ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने विचारों पर दृढ़ रहते हैं और दूसरों की बात आसानी से स्वीकार नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें- भौंह पर कट या तिल वाले लोगों का कैसा होता है स्वभाव, सामुद्रिक शास्त्र में छिपे हैं चौंकाने वाले संकेत

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: किस्मत के होते हैं बहुत धनी, जिन लोगों के हाथों की उंगलियां होती हैं 'मोटी'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।