विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाखून पर काला धब्बा शुभ है या अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र में छिपा है इसका जवाब

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:14 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर काले धब्बे का दिखना भविष्य के लिए विभिन्न संकेत देता है। यह धब्बा जिस ...और पढ़ें

नाखूनों पर काले धब्बे का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

नाखूनों पर काले धब्बे का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. सामुद्रिक शास्त्र नाखूनों पर काले धब्बों के गहरे अर्थ बताता है।

  2. अंगूठे पर काला धब्बा भविष्य में अप्रिय घटना या परेशानी का सूचक।

  3. अन्य उंगलियों पर धब्बे आर्थिक, पारिवारिक या सामाजिक समस्याओं का संकेत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों को लेकर समुद्र शास्‍त्र में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसी ही मान्‍यता है जिसमें शरीर के अंगों, रेखाओं और निशानों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं। इस शास्त्र में नाखूनों पर बनने वाले निशानों का भी विशेष महत्‍व और संकेत बताए गए है। माना जाता है कि नाखून पर काला धब्बा शुभ संकेत नहीं होता। चलिए इसके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

नाखून पर काला धब्बा क्या संकेत देता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखून पर दिखाई देने वाला काला निशान अलग-अलग परिस्थितियों की ओर संकेत कर सकता है। इसका अर्थ इस बात पर भी निर्भर माना जाता है कि धब्बा किस उंगली के नाखून पर बना है।

अंगूठे के नाखून पर काला धब्बा

यदि अंगूठे के नाखून पर काला धब्बा दिखाई दे तो इसे निकट भविष्य में किसी अप्रिय घटना या परेशानी का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को आने वाले समय में सावधानी बरतने की कोशिश करनी चाहिए। यह सावधानी अपनी सेहत और करियर दोनों को लेकर होनी चाहिए ।

तर्जनी उंगली पर काला निशान

तर्जनी यानी अंगूठे के बगल वाली उंगली को सामुद्रिक शास्त्र में महत्वपूर्ण माना गया है। इसके नाखून पर काला धब्बा होने को आर्थिक नुकसान से जोड़कर देखा जाता है। इससे भविष्‍य में धन संबंधी परेशानी या भारी आर्थिक हानि का संकेत मिलता है।

मध्यमा उंगली पर काला धब्बा

मध्यमा उंगली के नाखून पर काला निशान होने को परिवार से जुड़ा जाता है। जिस जातक के हाथों की मध्‍यमा उंगली पर काला धब्‍बा होता है, उसके परिवार में किसी बुजुर्ग व्‍यक्ति या घर में सबसे ज्‍यादा उम्र वाले व्‍यक्ति पर सेहत को लेकर बड़ी परेशानी आ सकती है। यह आकाल मृत्‍यु का भी संकेत होता है।

अनामिका उंगली पर काला निशान

अनामिका उंगली का संबंध मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से होता है। इसलिए इसके नाखून पर काला धब्बा होने को समाज में बदनामी, प्रतिष्ठा में कमी या किसी तरह के कलंक लगने का संकेत माना जाता है।

कनिष्ठिका उंगली पर काला धब्बा

हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठिका के नाखून पर काला निशान होने को कामकाज और व्यापार में आने वाली परेशानियों से जोड़ा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इससे कार्यों में रुकावट या असफलता मिल सकती है। हो सकता है कि आपको नौकरी से भी हाथ गंवाना पड़ जाए।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: भौंह पर कट, तिल या कम बाल होने से भाग्‍य पर क्‍या पड़ता है असर?

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: छोटा, बड़ा, चौड़ा, पतला या उभरा हुआ माथा बताता है आपका भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है