विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र: चौड़ा, पतला या उभरा हुआ माथा बताता है कैसा होगा आपका भाग्य?

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:02 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Sep 2026 09:25 AM (GMT+05:30)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे की बनावट व्यक्ति के स्वभाव, बुद्धि और भाग्य को दर्शाती है। चौड़ा, पतला, छोटा या ...और पढ़ें

कैसी है आपके माथे की बनावट? (Picture Credit- AI Generated)

कैसी है आपके माथे की बनावट? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के माथे को बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माना गया है। मान्यता है कि माथे की बनावट देखकर इंसान की बुद्धिमत्ता, सोच, आत्मविश्वास और जीवन में मिलने वाली सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।हर व्यक्ति के माथे का आकार अलग-अलग होता है।

किसी का माथा चौड़ा और बड़ा होता है तो किसी का छोटा या पतला। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माथे की हर बनावट का अपना अलग मतलब होता है। आइए जानते हैं कि माथे के आकार से व्यक्ति के स्वभाव और किस्मत के बारे में क्या पता चलता है।

चौड़ा और बड़ा माथा माना जाता है शुभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का माथा चौड़ा और बड़ा होता है, उन्हें बुद्धिमान और दूरदर्शी माना जाता है। ऐसे लोग किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय पहले उसके बारे में सोच-विचार करना पसंद करते हैं।

इनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ये जो भी फैसले लेते हैं, उसमें भविष्य में वह क्या फल देगा, यह जरूर सोचते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में अच्छे अवसर मिलते हैं और वे अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा पद हासिल करते हैं।

पतला या कम चौड़ा माथा

जिन लोगों का माथा अपेक्षाकृत पतला या कम चौड़ा होता है, उनके बारे में सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि वे लोग बहुत ही ज्‍यादा भावुक और दिल से सोचने वाले होते हैं। ये लोग जमीन से जुड़े होते हैं। हालांकि, भविष्य को लेकर रणनीति तैयार करने में इन्‍हें कुछ कठिनाई हो सकती है।

छोटा माथा और व्यक्ति का स्वभाव

छोटे माथे वाले लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि वे खुशमिजाज और साफ दिल के होते हैं। ऐसे लोग अपने मन की बात खुलकर रखने वाले और सच्चे स्वभाव के होते हैं। हालांकि, इनके जीवन में आर्थिक उतार-चढ़ाव या संघर्ष का भी उल्लेख मिलता है। कई बार ऐसे लोगों को जिद्दी स्वभाव का भी माना जाता है

उभरा हुआ माथा

उभरे हुए माथे को भी सामुद्रिक शास्त्र में विशेष माना गया है। ऐसी बनावट वाले लोगों को रचनात्मक सोच रखने वाला और अपनी बात पर कायम रहने वाला माना जाता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। उनमें नए विचारों को अपनाने और अलग तरीके से काम करने की क्षमता होती है।

यह भी पढ़ें- नाक के बीचों बीच तिल होना क्या देता है संकेत? सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है इसका मतलब

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: गर्दन की बनावट खोल सकती है व्यक्तित्व के कई राज, पढ़ें कैसा है आपका स्वभाव?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है