नाभि पर इस खास निशान वाली महिलाएं होती हैं बेहद भाग्यशाली, पति के लिए लाती हैं अपार धन और खुशहाली
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की नाभि के आसपास लहसुन जैसा विशेष निशान होता है, उन्हें बेहद भाग्यशाली माना ...और पढ़ें
-1791287612169_m.webp)
नाभि के पास लहसुन का निशान होने का क्या होता है मतलब? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, तिल और विशेष निशानों से व्यक्ति के स्वभाव के बारे पता चलता है। माना जाता है कि शरीर पर मौजूद कुछ खास चिह्न बहुत शुभ होते हैं। और इनका संबंध सुख-समृद्धि से बताया गया है।
खासतौर पर महिलाओं के शरीर पर मौजूद कुछ निशानों को लेकर सामुद्रिक शास्त्र में कई मान्यताएं मिलती हैं। खासकर नाभि के आसपास या शरीर के किसी विशेष हिस्से पर दिखाई देने वाला लहसुन जैसा निशान शुभ माना गया है। ऐसी महिलाओं को भाग्यशाली और परिवार के लिए सुख-समृद्धि लेकर आने वाला बताया जाता है।
नाभि पर लहसुन जैसे निशान का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी महिला की नाभि के आसपास लहसुन जैसा कोई विशेष निशान दिखाई देती है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह निशान सामान्य तिल से अलग होता है। इसका आकार या रंग भी अलग दिखाई देता है। ऐसे निशान सबके नहीं होते हैं, मगर जिसके होते हैं वे लोग बहुत ज्यादा भाग्यशाली कहलाते हैं।
धन और सुख-समृद्धि का संकेत
माना जाता है कि नाभि के आसपास इस तरह का शुभ चिह्न होने वाली महिलाओं के जीवन में धन और सुख की कमी नहीं रहती। ऐसी महिलाओं को मेहनती और समझदार माना जाता है। इनके जीवन में धीरे-धीरे आर्थिक स्थिरता आती है। कहा जाता है कि ऐसी महिला जिस घर में जाती है, वहां सुख-सुविधाओं और समृद्धि में वृद्धि होती है। परिवार को आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलता है।
पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली
सामुद्रिक शास्त्र में कुछ विशेष निशानों वाली महिलाओं को पति के लिए भी सौभाग्यशाली माना गया है। मान्यता है कि विवाह के बाद ऐसी महिलाओं के आने से पति के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। ऐसी महिला पति का साथ देने वाली, परिवार को संभालने वाली और मुश्किल समय में सहयोग देने वाली होती हैं। इसी वजह से इन्हें पति के लिए शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: क्या आपका पार्टनर भी है डरपोक और कायर? चेहरे के ये 5 निशान तुरंत खोल देते हैं पोल
यह भी पढ़ें- छोटी आंखों वाले होते हैं दिल के काले या दिमाग के तेज? सामुद्रिक शास्त्र खोल रहा है सारे भेद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
